NEW English Version

नवीन चंद्र झा बने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने श्री नवीन चंद्र झा को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर व चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। इस पद के लिए उन्‍हें पैरेंट कंपनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा नामित किया गया था। वे श्री किशोर कुमार पोलुदासु की जगह लेंगे।  

श्री नवीन चंद्र झा 1994 से ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं। अपने इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में अपनी मौजूदा भूमिका से पहले, श्री नवीन चंद्र झा, डिप्‍टी मैनेजिंग डायरेक्‍टर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रप्रदेश के अमरावती सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे। 

श्री नवीन चंद्र झा को बैंकिंग इंडस्ट्री में काम करने का दशकों का अनुभव है। अपने समूचे करियर में, उन्‍होंने शाखा प्रबंधन, क्रेडिट एवं जोखिम प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण कार्यात्मक और संचालन संबंधी भूमिकाएँ निभाई हैं। उनका मुख्य फोकस एसएमई क्रेडिट, मानव संसाधन एवं प्रशासन तथा रिटेल बैंकिंग पर रहा है। वे क्षेत्रीय प्रबंधक (रीजनल मैनेजर), डिप्टी जनरल मैनेजर (सीडीएस), डिप्टी जनरल मैनेजर (कैडर प्रबंधन), नेटवर्क के जनरल मैनेजर और सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर के तौर पर कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अपनी बेहतरीन कार्यशैली का परिचय दे चुके हैं।  

उनके कार्यकाल के दौरान अमरावती सर्कल को सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सर्कल माना जाता था। उन्होंने बिजनेस को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्‍हें वर्ष 2005 में ब्रांच मैनेजर श्रेणी में चेयरमैन्स क्लब के लिए और वर्ष 2015 में क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में अपनी असाधारण सेवा के लिए सम्मानित किया गया। 

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में, श्री नवीन झा अपने व्यापक अनुभव और व्यावसायिक कौशल का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं। वे कंपनी को सफलता की नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएँगे। इस इंडस्ट्री में अग्रणी बनने के कंपनी के मिशन के अनुरूप उनका पूरा जोर बिजनेस की समग्र रणनीति, संचालन, बजट बनाने और रणनीतिक विकास पर है। 

श्री झा का दृढ़ विश्‍वास है कि किसी भी संस्थान की सफलता के लिए मानव संसाधन और ग्राहक को प्राथमिकता देना सबसे ज्‍यादा जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों की संतुष्टि और ग्राहकों के अनुभव दोनों को ही सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम किया है। ‘ग्रेट नंबर्स विद एक्सीलेंस क्वालिटी’ यानी (अच्‍छी सर्विस और काम करने के बेहतर तरीके के साथ बढ़िया नतीजे) उनका मूल मंत्र है। वे शानदार परिणाम पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं, लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित करते हैं कि ग्राहक को भी अच्छी सेवा मिले और काम सही तरीके से हो। श्री झा का यह अनुभव कंपनी के बहुत काम आएगा, क्योंकि एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने अपने सभी ग्राहकों को ‘सुरक्षा और भरोसा दोनों’ प्रदान करते हुए इसी तरह सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ना जारी रखा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »