NEW English Version

गौतम अदाणी ने बताया कौन है ग्रुप के जनरेशन-2 या जी-2 संभालेंगे अदाणी का साम्राज्य

गौतम अदाणी ने अपने रिटायरमेंट प्लान को दुनिया के सामने जरुर रखा है, लेकिन साथ ही में उन्होंने अदाणी समूह के भविष्य को सुरक्षित हाथों में होने का दावा भी किया है। ऐसा नहीं है कि यह फैसला अचानक लिया गया है, गौतम अदाणी ने अपने इस फैसले के बारे में दस साल पहले ही सोच लिया था, लेकिन वे सिर्फ सही समय आने का इंतजार कर रहे थे।

गौतम अदाणी का कहना है कि उनका परिवार हर छोटे-बड़े फैसलों में एक-साथ खड़ा रहता है और इस फैसले को लेकर पूरा अदाणी परिवार भावुक है, लेकिन खुशी इस बात की है कि इस फैसले से कोई मन-मुटाव या विवाद नहीं है। हिंडनबर्ग विवाद पर गौतम अदाणी ने अपने विचार हमेशा बेबाकी से रखे हैं और अपने रिटायरमेंट प्लान के समय भी ब्लूमबर्ग से एक खास इंटरव्यू में उन्होनें कहा था, “हिंडनबर्ग विवाद ने परिवार को एकजुट किया और सबने खूब मेहनत की, समूह और निवेशकों का विश्वास हमेशा हम पर बना रहा और आखिरकार सच की जीत हुई।”

गौतम अदाणी ने कहा, “हिंडनबर्ग विवाद के दौरान हमारे समूह के इतिहास में बिजनेस परफॉर्मेंस सबसे शानदार रही है।

उत्तराधिकारी की घोषणा करना इतना जरुरी क्यों ?

सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर उत्तराधिकारी की घोषणा करना इतना जरुरी क्यों हो गया, इसके जवाब में गौतम अदाणी ने कहा, “उत्तराधिकारी की घोषणा करना बिजनेस सस्टेनेबिलिटी के लिए बहुत जरुरी होता है और यह काफी व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए। उत्तराधिकारी की घोषणा कोई समारोह नहीं है, यह एक बड़ी लंबी यात्रा है, जिसकी तैयारी मैंने एक दशक पहले ही कर ली थी। इसी के तहत मैंने समूह के बिजनेस में जनरेशन-2 (जी-2) को शामिल किया।”

गौतम अदाणी का मानना है कि यह प्रक्रिया मेरी ही निगरानी में 8 से 10 सालों में पूरी हो जाएगी। ऐसे में, मैं सभी स्टेकहोल्डर को यह सुनिश्चित करना चाहता हूँ कि फ्यूचर लीडरशिप, अदाणी समूह के सभी बिजनेस के लिए क्वालिफाइड और ट्रेंड है।

गौतम अदाणी ने यह स्पष्ट किया कि समूह कभी टूटेगा नहीं और न ही कभी इसका बँटवारा होगा और यह फैसला फ्यूचर लीडरशिप का है। जी-2 का मानना है कि हमारा मल्टीपल बिजनेस होगा, लेकिन फैमिली एक ही रहेगी। गौतम अदाणी ने कहा, उत्तराधिकारी की घोषणा सिर्फ एक बदलाव है, लेकिन यात्रा जारी रहेगी।

कौन है अदाणी समूह के जी-2 ?

तो आखिर कौन है ये युवा बिजनेसमैन, जिनके हाथ में होगी अदाणी समूह की कमान। आने वाले सालों में समूह के उत्तराधिकारी प्रणव, करण, सागर और जीत अदाणी होंगे। प्रणव अदाणी, गौतम अदाणी के भतीजे हैं और इस वक्त अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के डायरेक्टर और एमडी (एग्रो, ऑइल और गैस) हैं। गौतम अदाणी के बड़े बेटे करण अदाणी, समूह में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड के एमडी हैं। गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी हैं और वे अदाणी एयरपोर्ट के डायरेक्टर हैं। सागर अदाणी गौतम अदाणी के भतीजे हैं और इस वक्त वे समूह में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »