NEW English Version

संसद भवन में बाबा अम्बेडकर की प्रतिमा नहीं लगाई गई तो देशभर में जबरदस्त आंदोलन होगा- भाई तेज सिंह

नई दिल्ली : अम्बेडकर समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई तेज सिंह ने कहा है कि संसद भवन परिसर में बाबा अम्बेडकर की प्रतिमा जल्द नहीं लगाई गई तो देशभर में जबरदस्त आंदोलन होगा। गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए तेज सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल और 6 दिसंबर को लाखों की तादाद में देश के कोने – कोने के अलावा विदेशों से भी अम्बेडकरवादी खासतौर पर दलित, एससी, एसटी और ओबीसी का हुजूम जुटता है, लेकिन 3 जून की रात अंधेरे में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा संसद परिसर से हटवाकर करोड़ों लोगों की धार्मिक भावना को आहत किया है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में बाबा अम्बेडकर का जहां सम्मान बढ़ रहा था वही प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने प्रतिमा हटाकर अन्याय किया है। उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि संसद में जल्द से जल्द बाबा साहब की प्रतिमा लगवाई जाए।

उन्होंने कहा कि मोदी और शाह की सरकार बहुत जल्दबाजी में है और उन्हें श्रीलंका व बांग्लादेश की घटना से सबक लेना चाहिए। इसके अलावा भाई तेज सिंह ने यह भी कहा कि एससी और एसटी का वर्गीकरण करके सुप्रीम कोर्ट ने भी अन्याय किया है। इससे एससी की गरिमा को ठेस पहुंचती है और यह न्यायिक आदेश की जगह सरकारी आदेश प्रतीत होता है जो संविधान सम्मत नहीं है। इससे एससी लोगों का भरोसा उठ रहा है। वही सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर का सिद्धांत जो सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन भी नहीं था, को लागू करने का आदेश पारित कर दिया जो किसी तरह से तर्कसंगत नहीं है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »