NEW English Version

त्यौहारों को लेकर एक्शन मोड में आया नगर निगम

बीते बुद्धवार को शहर की सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश अलीगढ़ आये प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने महापौर और नगर आयुक्त को दिये थे। नगर विकास मंत्री के निर्देशों को जमीनी रूप देने के लिये गुरूवार सुबह और दोपहर महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से नगर विकास मंत्री के सर्किट हाउस आने वाले महेशपुर बाईपास से सर्किट हाउस तक सड़क किनारे पड़े पुराने कचरें, सीएनडी वेस्ट व साफ सफाई का निरीक्षण किया निरीक्षण उपरान्त महापौर आयुक्त नगर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था को अगले 7 दिन में सुधारने की दिशा में काम करने के लिये स्वास्थ्य विभाग के साथ मैराथन समीक्षा करते हुये सफाई में सुधार के बारे में समीक्षा की।

महापौर और नगर आयुक्त ने जमालपुर, जमालपुर फ्लाई ओवर, महेश पुर फ्लाई ओवर, महेशपुर जीवनगढ़, क्वार्सी बाईपास क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में महपौर ने जमालपुर कूड़ा ट्रास्र्फर स्टेशन को तत्काल क्रियाशील करने के निर्देश दिये। महापौर ने महेशपुर से सर्किट हाउस तक अवैध अतिक्रमण हटाने, सीएनडी वेस्ट को जब्त करने, दुकानदारों को अनिवार्य रूप से दो कूड़ेदान रखवाये जाने के निर्देश दिये।

महापौर और नगर आयुक्त शहर ने प्रमुख सड़कों पर निर्माण सामाग्री रखने व डालने पर नाराज़गी जताते हुये ऐसे लोगों के विरूद्ध भारी जुर्माना करते हुये उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा माननीय नगर विकास मंत्री महोदय के मार्गदर्शन में शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिये 10 दिन की कार्ययोजना पर जमीनी रूप से काम करने के लिये भी अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिये गये है। आने वाले 10 दिनों में सड़कों को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर प्रयास किया जाये। इसके पहले चरण मे सभी दुकानदारो,केंटीन , ढाबा, धकेल वालों को अपने कचरे के निस्तारण के लिये 2 कूड़ेदान अनिवार्य रखने होगें न रखने पर होगी सख़्त कार्यवाही।

समीक्षा बैठक में महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से शहर की सफाई मेें सुधार के लिये एसएफआई से इसके बारे में पूछा। महपौर और नगर आयुक्त ने सभी एसएफआई को अपने स्वच्छता वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति को चैक करने, अगले 1 हफ्ते में सभी 90 पार्षद वार्ड में सफाई का बीट प्लान उपलब्ध कराने, आगामी त्यौहारों को देखते हुंये दीपावली तक शहर की सफाई में सुधार के लिये नगर निगम सफाई की कार्ययोजना को उपलब्ध कराने सभी बाजारों में दुकान, चाय कैटीन, ढाबा, धकेल व वैन्डिग जोन में 02 कूड़ेदान अनिवार्य रखने न रखने पर रोज़ाना चालान करने के निर्देश दिये।

समीक्षा में महापौर और नगर आयुक्त ने गलियों से कचरा उठाकर कलैक्शन पाइंट पर लाने की व्यवस्था पर भी नाराज़गी व्यक्त करते हुये अर्बन कम्पनी से जमालपुर कूड़ा ट्रास्र्फर स्टेशन के कार्यशील नही होने का कारण पूछा और हिदायत की 24 घंटे में ट्रास्र्फर स्टेशन को कार्यशील करने की हिदायत दी। समीक्षा बैठक में महापौर और नगर आयुक्त ने सुबह 10 बजें तक शहर की सड़कों को कचरा मुक्त बनाने के लिये जमीनी कवायद करने के सख्त निर्देश दिये।

समीक्षा व निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सीटीओ अशोक सिंह, अधिशासी अभियन्ता अजय राम, जैडएसओ दलवीर सिंह सहित सभी एसएफआई मौजूद थे। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »