NEW English Version

श्रेयांश विक्रम ने लॉन्ग जंप और ओजस गुप्ता ने हाई जंप में लगाई स्वर्ण की छलांग

वाराणसी: संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ वाराणसी की मेजबानी में तीन दिवसीय सी.बी.एस.ई.  क्लस्टर -V एथलेटिक मीट ,2024 के दूसरे दिन भी विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों में भरपूर उत्साह एवं जोश दिखाई दिया। आज की प्रतियोगिताओं में जैवलिन थ्रो ,शॉट पुट ,हाई जंप एवं लान्ग जंप के फाइनल परिणाम सभी आयु वर्गों में प्राप्त हुए । इसी के साथ अंडर -14 ,अंडर -17 ,अंडर -19 में बालक -बालिका वर्ग हेतु 100 मी, 200 मी, 800 मी एवं 1500 मीटर रेस  के फाइनल परिणाम प्राप्त हुए। अंडर -19 , लॉन्ग  जंप एवम्  हाई जंप में बालक वर्ग के अंतर्गत संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर के छात्र श्रेयांश विक्रम सिंह एवम्  ओजस गुप्ता ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया, वहीं मन्नत सिंह ने 100 मीटर  एवम् 200 मीटर रेस में  अंडर -17 ( बालिका वर्ग) में रजत पदक प्राप्त किया  और  शान्वी सिंह ने अंडर -17 बालिका वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर पधारे *विशिष्ट अतिथि श्री वीरेन्द्र कुमार जी ( अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस मुख्यालय, वाराणसी )**के कर- कमलों द्वारा खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया।

इसी क्रम में 4×100 रिले रेस  तथा 4×400(बालक व बालिका वर्ग) रिले रेस प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुईं। साथ ही साथ विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं  कांस्य पदक अपने नाम किया।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी एवम्  निदेशिका डा० वंदना सिंह जी  ने  कहा कि कल होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी खिलाड़ी सौहार्द्र की आधारशिला में कूटस्थ खेलभावना से ओतप्रोत होकर खेल के मैदान में उतरें और खेल भावना को सर्वोपरि रखें। विद्यालय की  प्रधानाचार्या डॉ० नीलम सिंह  जी ने  आगत  सभी प्रतिभागियों के सहयोग एवम् अनुशासन  की सराहना करते हुए   कहा कि इन खिलाड़ियों की समर्पित खेल -भावना देश का नाम वैश्विक पटल पर  जरूर अंकित करेगी। इस एथलेटिक मीट में श्री के .एन. सिंह के कुशल निर्देशन में शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण सहभागिता है । वाराणसी जिला एसोशिएशन से पधारे प्रबंधन समिति के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में संचालित हो रही इस प्रतियोगिता  का समापन समारोह दिनांक 27 सितंबर को संपन्न होगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »