NEW English Version

रचनात्मक लेखन प्रशिक्षण की पहली कार्यशाला रविवार को

• प्रशिक्षक रहेंगे डॉ. मुरारी झा, नई दिल्ली 

बांदा। स्वप्रेरित शिक्षकों के मैत्री समूह “शैक्षिक संवाद मंच उ.प्र.” द्वारा रचनाधर्मी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की रचनाओं के साझा संग्रह प्रकाशन के क्रम में “मेरी शिक्षकीय यात्रा” पुस्तक का प्रकाशन किया जाने वाला है, जिसका विमोचन 9 मार्च, 2025 को एक भव्य कार्यक्रम में किया जाएगा। पुस्तक में शामिल होने वाले रचनाकारों का आनलाइन प्रशिक्षण इस रविवार को सायंकाल होगा। प्रशिक्षक के रूप में डॉ. मुरारी झा, नई दिल्ली लेखन कौशल पर बातचीत करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए शैक्षिक संवाद मंच के संस्थापक एवं पुस्तक  ‘मेरी शिक्षकीय यात्रा’ के संपादक शिक्षक साहित्यकार प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि मंच द्वारा अब तक 12 साझा संग्रह विभिन्न विधाओं में प्रकाशित किये जा चुके हैं। ‘मेरी शिक्षकीय यात्रा’ नामक आत्मकथात्मक आलेख संग्रह शीघ्र प्रकाश्य है। पुस्तक में शामिल होने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिका रचनाकारों को लेखन की बारीकियों से परिचित कराने एवं लेखन कला विकसित करने हेतु शैक्षिक संवाद मंच के संयोजन में रचनात्मक लेखन प्रशिक्षण के तीन सत्र रखे गए हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र के बाद एक टेस्ट आयोजित किया जाएगा जिसमें 20 प्रश्न होंगे। तीनों प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सहभागी  शिक्षक-शिक्षकाओं को अंत में एक रचनात्मक लेखन प्रशिक्षण सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस कड़ी में रविवार 13 अक्टूबर को 4.30 बजे डॉ. मुरारी झा, नई दिल्ली ‘लेखन की बारीकियां : समझना, देखना और व्यक्त करना’ विषय अंतर्गत रचनाकारों के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के एक सैकड़ा से अधिक शिक्षक-शिक्षिका रचनाकार उपस्थित रहेंगे। मेरी शिक्षकीय यात्रा पुस्तक तीन खंडों में प्रकाशित की जाएगी, जिसमें रचनाकार शिक्षक-शिक्षिका की प्रथम नियुक्ति से लेकर अद्यतन कार्य क्षेत्र तक की अवधि का समग्र लेखन किया जाएगा। सह-संपादक के रूप में दुर्गेश्वर राय, गोरखपुर सहयोग करेंगे।‌

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »