NEW English Version

एक्सिस बैंक ने यूपीआई पेयर पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया, डिजिटल भुगतान में अपनी लीडरशिप पोजीशन को किया और मजबूत

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने भारत में अग्रणी यूपीआई पेयर पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (पीएसपी) बैंक के रूप में अपनी उपलब्धि की घोषणा की है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2024 तक, एक्सिस बैंक के पास यूपीआई पेयर पीएसपी क्षेत्र में 30.87 प्रतिशत की बाजार अग्रणी हिस्सेदारी है। यह उपलब्धि नवाचार, ग्राहक-केंद्रित समाधानों और रणनीतिक साझेदारी के प्रति बैंक की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। स्रोत – https://www.npci.org.in/what-we-do/upi/upi-ecosystem-statistics [Sep 2024, Top 15 PSPs]

एक्सिस बैंक ने रणनीतिक रूप से न केवल बड़े फिनटेक दिग्गजों के साथ साझेदारी करने पर ध्यान केंद्रित किया है, जो यूपीआई क्षेत्र में शुरुआती प्रवेशकर्ता थे, बल्कि इस क्षेत्र में नए प्रवेशकों के साथ भी हाथ मिलाया है। इन साझेदारियों का उद्देश्य इन नए प्रवेशकों के कैप्टिव बेस को पकड़ना और उन्हें सीधे उनके ऐप पर यूपीआई सॉल्यूशंस प्रदान करना है। विशिष्ट ग्राहक वर्ग को लक्षित करने वाले संगठनों और विभिन्न ग्राहक आधार के लिए मूल्य प्रस्ताव लाने वाले फिनटेक के साथ साझेदारी करने का यह रणनीतिक कदम इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा है।

ऑन-प्रिमाइसेस और क्लाउड-आधारित दोनों प्रणालियों को शामिल करने वाले मजबूत आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ, इस दृष्टिकोण ने यूपीआई से संबंधित ईको सिस्टम में बैंक की वृद्धि को बढ़ावा दिया है। एक्सिस बैंक 15 प्रमुख थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रदाताओं (टीपीएपी) के साथ सहयोग करता है, जिनमें गूगलपे, व्हाट्सएप, फोनपे, पेटीएम, अमेजॉन, सैमसंगपे, नवी और क्रेड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक्सिस मोबाइल ‘ओपन’, भीम एक्सिस पे और बैंक की सहायक कंपनी फ्रीचार्ज के माध्यम से भी यूपीआई फंक्शनलिटी उपलब्ध है।

एक्सिस बैंक के प्रेसिडेंट और हैड – कार्ड्स और पेमेंट्स, संजीव मोघे ने इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘यूपीआई से संबंधित ईको सिस्टम के भीतर अपनी यात्रा में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने पर हमें बेहद गर्व है। नेतृत्व की यह स्थिति फिनटेक के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों के साथ स्थायी साझेदारी बनाने और इस क्षेत्र में नए प्रवेशकों का स्वागत करने के लिए एक्सिस बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह उपलब्धि हमारी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण और हमारे ग्राहकों और भागीदारों के भरोसे का नतीजा है। हम भुगतान के सुरक्षित, विश्वसनीय और स्केलेबल तरीके देने और सह-निर्माण करने के लिए उन्नत तकनीक और रणनीतिक सहयोग का लाभ उठाना जारी रखेंगे।’’ 

एक्सिस बैंक इस ईको सिस्टम में चल रहे सहयोग के माध्यम से यूपीआई क्षेत्र में अपने नेतृत्व को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो मर्चेंट पेमेंट के लिए यूपीआई लाइट, यूपीआई ऑटोपे और मर्चेंट प्लग-इन जैसे अभिनव उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करता है। बैंक का लक्ष्य यूपीआई-आधारित नए ऑफ़र पेश करना है जो भुगतान के अनुभव को बढ़ाते हैं और पूरे भारत में ग्राहकों की उभरती ज़रूरतों को पूरा करते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »