NEW English Version

सरकारी विभागों पर नगर निगम का 34 करोड़ 38 लाख बकाया संपत्ति कर

सरकारी विभागों से नगर निगम संपत्ति कर वसूली की धीमी प्रक्रिया को लेकर नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी सरकारी केंद्र सरकारी विभागों को संपत्ति कर जमा करने के संबंध में अधीनस्थों को स्वयं समन्वय संपर्क और संवाद करने की हिदायत दी है। नगर आयुक्त ने नगर निगम संपत्ति कर के बड़े बकायेदार सरकारी विभागों पर लगभग लाखों से करोड़ों रुपए बकाया होने को लेकर चिंता ज़ाहिर करते हुए अगले 15 दिनों में नगर निगम संपत्ति विभाग को सभी सरकारी विभागों में जाकर कार्यवाही करने की हिदायत दी है।

गुरुवार को नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ नगर निगम संपत्ति कर वसूली को लेकर समीक्षा की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने नगर निगम संपत्ति करके बड़े बकायेदारों के विरुद्ध धीमी विभागीय कार्यवाही होने को लेकर चिंता जाहिर की. नगर आयुक्त ने सरकारी भवनों पर नगर निगम संपत्ति कर बकायेदारों की सूची को तलब करते हुए अगले 15 दिनों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रत्येक बड़े बकायेदार से संपत्ति कर वसूली की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया अलीगढ़ में विकास कार्यों को करने के लिए नगर निगम संपत्ति कर नगर निगम की रीढ़ की हड्डी है नगर निगम के संपत्ति कर का नागरिकों पर बकाया के साथ-साथ 30 राज्य सरकार व 2 केंद्र सरकार के विभाग पर लगभग 34 करोड़ 38 लाख का नगर निगम संपत्ति कर बकाया है। नगर आयुक्त ने बताया सभी सरकारी विभागों को नगर निगम द्वारा जल्द से जल्द संपत्ति कर जमा करने के संबंध में उनके स्तर से पत्र भी भेजा गया है और अधीनस्थों को व्यक्तिगत संबंधित विभाग से समन्वय संवाद और सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया केंद्रीय विभागों के अंतर्गत अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ₹ 78681207.00, सहायक आयुक्त केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग पर ₹ 23030249.00  का संपत्ति कर बकाया है। 

उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमान्तर्गत शासकीय भवन अंतर्गत 30 सरकारी भवनों  के अंतर्गत बड़े  बकायेदार जिनमे जिला जज कचहरी रोड पर ₹ 8033457.00 का सहायक मण्डल अभियन्ता उत्तर मध्य रेलवे  पर रू० 78681207.00 व सहायक आयुक्त केन्द्रीय उत्पाद शुल्क पर रू० 23030249.00 व राज्य सरकार की संपत्ति विकास अधिकारी पर  ₹ 32292283.00 का जिला निर्वाचन अधिकारी पर ₹ 4944705.00 का अधिशासी अधिकारी मध्य गंगा नहर पर ₹ 25457210.00 का अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग पर ₹ 11128056.00 का जिला कृषि अधिकारी पर ₹ 9951047.00 का प्रधानाचार्य राजकीय नोरंगीलाल इंटर कॉलोज़ पर ₹ 3204000.00 का उपाध्यक्ष अलीगढ विकास प्राधिकरण पर ₹4359591.00 का कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी पर ₹115646354.00 प्रबंधक राजकीय रोडवेज वर्कशॉप पर ₹ 4287279.00 का  अधिसंशी अभियंता नलकूप खंड प्रथम निर्माण खंड पर 2854391.00 का बकाया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »