NEW English Version

एक्सिस बैंक और अलायंस नेटवर्क इंडिया ने देश के डिजिटल भुगतान और मर्चेंट सेवाओं में बदलाव लाने के लिए किया गठजो

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने भारत के डिजिटल भुगतान परिदृश्य में क्रांति लाने के लिए पीओएस एग्रीगेशन के लिए यूएई भुगतान समाधानों में अग्रणी, ओएमए अमीरात समूह की सहायक कंपनी, अलायंस नेटवर्क इंडिया के साथ साझेदारी की है। यह गठजोड़, एक्सिस बैंक की व्यापक पहुंच के साथ-साथ आसान लेन-देन से जुड़ी विशेषज्ञता और अलायंस नेटवर्क की नवोन्मेषी टेक्नोलॉजी को एक साथ लाता है, ताकि मर्चेंट के लिए व्यवसाय विकास को बढ़ावा देने वाले उन्नत और अनुकूलित समाधान प्रदान किए जा सकें।

इस गठजोड़ पर आयोजित आज के हस्ताक्षर कार्यक्रम में, अलायंस नेटवर्क ने एक्सिस बैंक के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से भारतीय बाजार में अपने रणनीतिक विस्तार की घोषणा की। इस गठजोड़ का उद्देश्य है, भारतीय मर्चेंट को देश भर में उनकी विविध व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक, सुरक्षित और निर्बाध भुगतान प्रसंस्करण समाधान प्रदान करना।

यह साझेदारी, भारत में भुगतान एवं मर्चेंट सेवाओं के इस नए युग में डिजिटल परिवर्तन एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए एक्सिस बैंक और अलायंस नेटवर्क की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अवसर पर एक्सिस बैंक और अलायंस नेटवर्क इंडिया के प्रमुख वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने इस सहयोग के रणनीतिक महत्व के बारे में बात की।

एक्सिस बैंक के प्रेसिडेंट & हेड – कार्ड्स & पेमेंट्स, संजीव मोघे ने इस साझेदारी के बारे में कहा, “हम मर्चेंट समुदाय के लिए व्यापक डिजिटल समाधानों पर लगातार काम कर रहे हैं, ताकि उन्हें तेज़ और अधिक सुरक्षित भुगतान परितंत्र को प्राथमिकता देते हुए अत्याधुनिक भुगतान समाधान प्रदान किए जा सकें। हमारा मानना ​​है कि यह साझेदारी न केवल मर्चेंट के लिए भुगतान प्रसंस्करण क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगी। हम साथ मिलकर असाधारण मूल्य और नए समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि व्यवसायों को तेज़ी से बदलते बाज़ार में फलने-फूलने में मदद की जा सके।”

अलायंस नेटवर्क ग्रुप के जीसीईओ, निरंज संगल ने उत्साहपूर्वक कहा, “हम एक्सिस बैंक के साथ अपनी साझेदारी के ज़रिये आधिकारिक तौर पर भारतीय बाज़ार में प्रवेश करने के लिए उत्साहित हैं। यह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है कि हम देश के सबसे बड़े अधिग्रहण करने वाले बैंकों में से एक के साथ अपने भुगतान समाधान लॉन्च कर रहे हैं। हमारी वैश्विक विशेषज्ञता को भारतीय बाज़ार में लाने के लिए हमारा एक साझा दृष्टिकोण है। साथ मिलकर, हम मर्चेंट को ऐसी नवोन्मेषी टेक्नोलॉजी के साथ सशक्त बनाएंगे जिससे वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा और आधुनिक परिदृश्य में ग्राहकों के अनुभवों को बेहतर बनेगा।”

यह साझेदारी भारत में छोटे व्यवसायों और स्थानीय मर्चेंट से लेकर बड़ी कंपनियों तक सभी के डिजिटल भुगतान परितंत्र में बदलाव को बदलने के लिए तैयार है। प्रौद्योगिकी-संचालित भुगतान समाधानों द्वारा संचालित इंटरकनेक्टेड डिजिटल अर्थव्यवस्था के युग का मार्ग प्रशस्त करना, जो न केवल सुरक्षित, दक्ष और निर्बाध लेन-देन सुनिश्चित करता है, बल्कि समग्र ग्राहक अनुभव को बढ़ाकर रोज़मर्रा के लेन-देन को समृद्ध भी करता है।

एक्सिस बैंक देश में मर्चेंट-अधिग्रहण व्यवसाय के क्षेत्र में अग्रणी है, जिसके पास सितंबर 2024 तक पीओएस टर्मिनल बाज़ार हिस्सेदारी 20.4% थी। अगस्त 2024 तक देश भर में इसके 18,94,894 टर्मिनल स्थापित थे, जो मेट्रो शहरों, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी श्रेणियों के मर्चेंट को सेवा प्रदान करते हैं। पिछले एक साल में बैंक ने 36% की वृद्धिपरक बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »