NEW English Version

भटिंडा में 27 अक्टूबर को होंगे बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल के रेसिडेंशियल एकेडमी ट्रायल्स

बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल (बीबीएफएस), एनजोगो के साथ साझेदारी में, 27 अक्टूबर, 2024 को भटिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में रेसिडेंशियल एकेडमी ट्रायल्स आयोजित करने जा रहा है। ट्रायल्स को विशेष रूप से यू13 से यू17 युवा फुटबॉल हुनरबाजों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें चयनित प्लेयर्स को प्रतिष्ठित बीबीएफएस रेसिडेंशियल एकेडमी से जुड़ने का मौका मिलेगा। जिन प्लेयर्स का जन्म 2009 और 2016 के बीच हुआ है, वे सभी इस ट्रायल के पात्र हैं। यह महत्वाकांक्षी फुटबॉलर्स को एक आदर्श मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपना कौशल प्रदर्शित कर सकते हैं और संभावित रूप से प्रोफेशनल फुटबॉल की यात्रा शुरू कर सकते हैं।

इस पहल के तहत, बीबीएफएस रेसिडेंशियल एकेडमी के साथ, चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की विश्व स्तरीय सुविधाओं, अनुभवी कोचों और समग्र विकास कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा, जो उनकी क्षमता को अधिकतम करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। यह एकेडमी प्लेयर्स के लिए इंडियन नेशनल टीम में स्थान हासिल करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे उनके खेल कौशल और व्यक्तिगत विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस पहल के बारे में बात करते हुए, भारतीय फुटबॉल के दिग्गज बाईचुंग भूटिया ने कहा, “हम मानते हैं कि फुटबॉल जैसा खेल देश की हर युवा प्रतिभा के लिए सुलभ होना चाहिए, चाहे फिर वे कहीं से भी ताल्लुक रखते हों। ये ट्रायल्स पंजाब के युवा खिलाड़ियों के लिए अपने सपनों की ओर पहला कदम बढ़ाने का मौका हैं। बीबीएफएस और एनजोगो के माध्यम से, हम प्लेयर्स को सिर्फ प्रशिक्षण ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि प्लेयर्स के लिए अपने खेल को बढ़ावा देने और उच्च स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक आदर्श मंच भी प्रदान कर रहे हैं।”

बीबीएफएस द्वारा आयोजित और भारत के पहले फुल-स्टैक स्पोर्ट्स लर्निंग प्लेटफॉर्म एनजोगो द्वारा संचालित, इस पहल का उद्देश्य भारत में फुटबॉल इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है। एनजोगो प्रकाश पादुकोण रेसिडेंशियल एकेडमी और नंदन बाल टेनिस एकेडमी के साथ साझेदारी में बैडमिंटन और टेनिस के लिए प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह युवा एथलीट्स के लिए एक सहज ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पटियाला में होने वाले ट्रायल्स क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हैं, जहाँ वे अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकते हैं। यह कार्यक्रम उन्हें पेशेवर सफलता की ओर बढ़ने और इंडियन नेशनल टीम में अपना भविष्य बनाने का मौका प्रदान करता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »