NEW English Version

नगर निगम ने सीमा टॉकीज के पास से हटवाया अवैध कब्ज़ा

उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा किए अतिक्रमण कर्ताओं के विरुद्ध ठोस कार्यवाही किए जाने के क्रम में सोमवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार के निर्देश पर नगर निगम संपत्ति प्रभारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम  विजय गुप्ता व अन्य ने सीमा टॉकीज के  सामने ग्राम कस्बा कोल के गाटा संख्या 1044 नगर निगम भूमि पर माननीय महापौर प्रशांत सिंघल जी की मंशा के अनुरूप वृद्ध आश्रम बनाए जाने के लिए भूमि से अवैध कब्जा हटाते हुए नगर निगम ने अपना कब्जा ले लिया है।

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया सीमा टॉकीज के सामने गाटा संख्या 1044 पर नगर निगम भूमि पर वृद्ध आश्रम बनाए जाने का प्रोजेक्ट प्रस्तावित है इस भूमि पर अवैध कब्जा धारकों को कई बार चेतावनी दी गई परंतु उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया सोमवार को नगर निगम संपत्ति विभाग की टीम ने दलबल के साथ पहुंचकर अवैध कब्जाधार के द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए वृद्ध आश्रम निर्माण के लिए खुदाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया सीमा टॉकीज के सामने इस भूमि की वर्तमान कीमत लगभग 9 करोड़ की है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा नगर निगम अलीगढ़ अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं नगर निगम की संपत्ति पर जिन लोगों ने अवैध अतिक्रमण किए हुए हैं वह तत्काल अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नगर निगम अतिक्रमण कर्ताओं को चिन्हित कर चुका है और उनके विरुद्ध बलपूर्वक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »