NEW English Version

समग्र विद्यालय प्रबंधक महासभा की बैठक में प्रबंधकों ने भरी हुंकार

प्रबंधकों के संगठन एवं समस्याओं पर चर्चा: देश के प्रबंधकों को एक जुट करना ही संगठन का संकल्प -अरुण सिंह

मछली शहर, वाराणसी: समग्र विद्यालय प्रबंधक महासभा (भारत वर्ष) की बैठक डाक्टर घनश्याम सिंह पी जी कालेज सोएपुर,लालपुर, आजमगढ़ रोड वाराणसी में सोमवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रबंधकों की समस्याओं, निराकरण एवं शिक्षा के राष्ट्रीय स्तर पर सुधार के लिए विचार विमर्श हुआ।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने संगठन एवं शिक्षा के उद्देश्यों की विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि हमारा संगठन सभी शिक्षकों एवं प्रबंधकों का सम्मान करता है। मुझे अधिकार नहीं चाहिए हम अपने आप में विचार है। यह समस्त ​भाषा भाषी विद्यालयों का संगठन है। सभी का शोषण रोकना है और उनके अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ना है। इसके साथ ही शिक्षा का स्तर सुधारने का संकल्प लेता हूं। इसके लिए जो भी त्याग करना हो। मैं वन नेशन,वन इलेक्शन के साथ वन एजूकेशन संकल्प लिया है। हमें शिक्षा ही धारा बदलनी है। गरीब अमीर सबके लिए एक व्यवस्था लागू हो और संस्कार युक्त शिक्षा मिल सके। बस आप लोगों का दिल से साथ चाहता हूं। राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव लाना है।

बैठक में नागेश्वर सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं डाक्टर आर पी सिंह राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपनी समस्याओं और  निराकरण पर विचार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता डाक्टर घनश्याम सिंह पी जी कालेज के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने किया। संचालन आदित्य प्रकाश ने किया। इस अवसर पर संगठन के महासचिव मनोज कुमार सिंह, सचिव डाक्टर विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, लल्ला भैया, के के जायसवाल, इम्तियाज अहमद, शशि भूषण,चं दन यादव, रणधीर सिंह, हरेंद्र सिंह, अजय यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।इ स अवसर पर भारी संख्या में प्रबंधक उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नागेश्वर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »