NEW English Version

समर फील्ड्स स्कूल के प्रांगण में अत्यंत मनोरम ‘ विंटर कार्निवल’ का आयोजन किया

कार्निवल का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन श्री इंद्रदेव गुप्ता ने रिबन काट कर किया तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी अग्रवाल ने श्री इंद्र देव गुप्ता, श्रीमती पूजा गुप्ता  अनय गुप्ता और समरफील्डस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नीरा कन्नौजिया का अभिनंदन प्लांटर देकर किया। समरफील्डस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से विशिष्ट अतिथि सोमालिया एंबेसी की प्रतिनिधि  सुश्री हिना खान और कैंब्रिज बोर्ड की प्रतिनिधि सुश्री प्राची का भी पेंटिंग और प्लांटर द्वारा स्वागत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन ने खेल के मैदान को उमंग और उल्लास से भरे शीतकालीन ‘ वंडरलैंड’ में बदलने की सराहना की। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ विद्यालय के अत्यंत प्रतिभाशाली  संगीत गायक मंडल द्वारा ‘सिम्फनी’ की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति से हुआ। उसके बाद क्रिसमस कैरल्स के दिव्य संगीत ने समां बाँध दिया।

उद्घाटन समारोह के अंत में द थिएटर ग्रुप ऑफ समर फील्ड्स इंटरनेशनल द्वारा  ‘नैटिविटी प्ले’ प्रस्तुत किया गया जिसमें नन्हें कलाकारों के शानदार प्रदर्शन ने क्रिसमस के उत्सव को जीवंतता प्रदान की। कार्निवल में आए अतिथियों और अभिभावकों ने तालियों के साथ प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

रंग-बिरंगे खेल के स्टॉल, स्वादिष्ट स्नैक्स, कपड़ों ,आभूषणों ,खिलौनों के असंख्य काउंटर और झूलों के बीच  बच्चों की गूंजती हँसी और जिज्ञासाएँ,  उत्साही विजेताओं के शोर ने स्कूल के प्रांगण को वास्तव में एक ‘ वंडरलैंड’ बना दिया। कार्निवल का एक और रोमांचक आकर्षण ‘लकी ड्रा’ था जिसमें उदार प्रायोजकों द्वारा बहुत से बहुमूल्य उपहारों की घोषणा की गई थी।

 उल्लास और आनंद से भरपूर इस आयोजन की शानदार सफलता की पुष्टि मेहमानों की भारी भीड़ ने की। अंत में प्रधानाचार्या द्वारा छात्रों के खेल के स्टाल में उत्कृष्ट सजावट हेतु पुरस्कारों की घोषणा करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »