NEW English Version

वेदांता द्वारा प्रस्तुत जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 में दिखेंगे शब्द, कला और संस्कृति के खूबसूरत रंग

जेएलएफ 2025 में विशेष आकर्षण है जीवंत और अद्भुत अनुभव केंद्र ‘अनिल अग्रवाल फाउंडेशन बगान ‘

वेदांता द्वारा प्रस्तुत जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) साहित्यिक विचारों को बढ़ावा देने और विश्व के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा का मंच प्रदान करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। 30 जनवरी से लेकर 3 फरवरी, 2025 तक चलने वाला यह फेस्टिवल साहित्य, राजनीति, विज्ञान और कला के दिग्गजों को एक साथ लाकर विविध दृष्टिकोणों और सार्थक संवाद का एक गतिशील मंच प्रस्तुत करेगा।

वेदांता अपनी सामाजिक पहल अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ) के माध्यम से ‘आफ बगान’ प्रस्तुत कर रहे है। यह अनुभव केंद्र #ArtInEveryHeart (आर्ट इन एवरी हार्ट) की भावना को जीवंत बनाने पर केंद्रित है। यह ग्रामीण जीवन की झलक को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक शिल्पकला और कौशल विकास कार्यशालाओं के माध्यम से आगंतुकों के सामने पेश करेगा।

जयपुर की भव्य विरासत की पृष्ठभूमि में आयोजित यह फेस्टिवल न सिर्फ साहित्य की विविधता का उत्सव मनाएगा, बल्कि संवाद, खोज और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के एक सक्रिय मंच के रूप में भी खुद को स्थापित करेगा।

इस वर्ष के मुख्य आकर्षण

आफ बगान

भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास पहलों का उत्सव मनाने वाला यह केंद्र आपके अनुभव को और भी खास बनाएगा। यहाँ आप ब्लॉक प्रिंटिंग, कठपुतली कला, मेहंदी डिज़ाइन, चूड़ी निर्माण और अन्य पारंपरिक कलाओं में भाग ले सकते हैं। साथ ही कालबेलिया नृत्य और मांगणियारों की सुमधुर संगीत प्रस्तुतियों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

महिला उद्यमियों का सशक्तिकरण

हिंदुस्तान ज़िंक की ‘सखी’ और ‘माइक्रो एंटरप्राइज़’ पहलों के तहत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित ‘उपाया’ ब्रांड के प्रीमियम वस्त्र और ‘दाइची’ रेंज के स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद यहाँ शामिल होंगे। वित्त वर्ष 24 में 1.5 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त कर, ये परियोजनाएँ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ाने और समुदाय को सशक्त करने का प्रतीक बन चुकी हैं।

जीजी बाई पहल के साथ मिलेट का जादू

केयर्न ऑइल एंड गैस द्वारा समर्थित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए पौष्टिक मिलेट कुकीज़ का स्वाद ले सकते हैं। यह पहल बाड़मेर की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और स्थिरता प्रदान करने की दिशा में एक कदम है।

प्रख्यात वक्ताओं की महफिल

नॉबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो, मशहूर लेखिका गीतांजलि श्री और प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर जैसे प्रेरणादायक वक्ताओं से मिलने का मौका मिलेगा। साहित्य, कला और वैश्विक चुनौतियों पर केंद्रित इस वर्ष की चर्चाएँ यादगार होंगी।

सभी के लिए सुलभता

इस वर्ष के उत्सव में समावेशिता को प्राथमिकता दी गई है। नूपुर संस्थान के सहयोग से आयोजित सत्रों में सांकेतिक भाषा अनुवाद की सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि हर व्यक्ति इस संवाद का हिस्सा बन सके और स्वागत अनुभव का आनंद ले सके।

जयपुर बुकमार्क (जेबीएम)

दक्षिण एशिया के प्रमुख पब्लिशिंग कॉन्क्लेव, जयपुर बुकमार्क का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस वर्ष की चर्चा में अनुवाद, कहानी कहने के नए तरीकों और पब्लिशिंग में एआई की बढ़ती भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे।

संगीत और जादू भरी शामें

दिन के खत्म होते ही जयपुर म्यूजिक स्टेज पर वैश्विक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियाँ होंगी। साहित्य और संगीत की इस अद्भुत संगम के साथ हर दिन का समापन एक यादगार अनुभव बनेगा।

ऐतिहासिक धरोहर का नया अनुभव

इन जीवंत गतिविधियों से सजा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 साहित्य, विचारों और संस्कृति का एक ऐसा उत्सव पेश करेगा, जो प्रगति और परंपरा के अद्भुत सामंजस्य को दर्शाएगा।

वेदांता की प्रगति और संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और इसकी सहयोगी संस्थाओं, जैसे- हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड और केयर्न ऑइल एंड गैस के माध्यम से वेदांता ने राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नंद घर प्रोजेक्ट से लेकर ज़िंक फुटबॉल एकेडमी, पशु कल्याण कार्यक्रम और स्थायी कृषि के प्रयासों तक, वेदांता द्वारा किए जाने वाले कार्य जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल जैसे आयोजनों का समर्थन कर, वेदांता कला, संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ समावेशी सामुदायिक विकास को प्रोत्साहन देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहा है।

30 जनवरी से लेकर 3 फरवरी, 2025 तक चलने वाले अद्भुत शब्द, ज्ञान और संस्कृति के इस जश्न में शामिल होने का मौका न गंवाएं

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »