NEW English Version

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री ने वेलनेस विशेषज्ञों के साथ गेटवे ऑफ इंडिया से ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की अगुवाई की गई और मोटापे से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया

फिट इंडिया मूवमेंट का प्रमुख कार्यक्रम, ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ आज सुबह मुंबई के प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया गया, जिसका लक्ष्‍य लोगों में साइकिल चलाने के जरिए फिट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूकता पैदा करना था और इसके साथ-साथ प्रदूषण के समाधान को बढ़ावा देना भी था। इस राइड को गेटवे ऑफ इंडिया से हरी झंडी दिखाई गई, जिसमें देश भर से वेलनेस विशेषज्ञों, विभिन्न साइकिल क्लबों और व्यक्तिगत फिटनेस उत्साही लोगों से मिलकर बने 500 से अधिक साइकिल चालक शामिल हुए, जो आकर्षक मरीन ड्राइव से होते हुए गिरगांव चौपाटी पर समाप्त हुआ।

साइकिल सवारों की अगुवाई केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया, जिन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के एक फिट राष्ट्र के विजन और खासकर शहरी युवाओं में मोटापे की समस्या से लड़ने के उनके हालिया आह्वान के अनुरूप ‘संडेज़ ऑन साइकिल अभियान’ की शुरुआत की। इसलिए, अच्छे स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाने के अलावा, इस सप्ताह के संडेज़ ऑन साइकिल का मुख्य संदेश #FightObesity था।

डॉ. मांडविया के साथ अन्य प्रतिष्ठित मुंबईकर भी शामिल हुए, जिनमें विश्व स्तर पर प्रसिद्ध वेलनेस विशेषज्ञ डॉ. मिकी मेहता, डिजाइनर, सामाजिक कार्यकर्ता और फिटनेस उत्साही शाइना एनसी, यूपीए- लोकायुक्त, महाराष्ट्र श्री संजय भाटिया जो हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर भी हैं; और श्री कृष्ण प्रकाश, आईपीएस, एडीजी, मुंबई और आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा करने वाले पहले आईपीएस अधिकारी शामिल थे। श्री मयंक श्रीवास्तव, आईपीएस, भारतीय खेल प्राधिकरण के उप महानिदेशक और श्री पांडुरंग चाटे, क्षेत्रीय निदेशक, एसएआई, मुंबई, भवानी नाइक जोशी, सीईओ, बीवाईसीएस इंडिया फाउंडेशन और उभरती हुई अभिनेत्री ऐश्वर्या राज भाकुनी, एसएआई एथलीट और मुंबई के साइकिलिंग क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में बोलते हुए, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मांडविया ने कहा, ‘‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री का विकसित भारत का सपना तभी मूर्त रूप ले सकता है, जब देश के नागरिक फिट हों, क्योंकि फिट लोग राष्ट्र निर्माण में कहीं ज्‍यादा योगदान दे सकते हैं। ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ की यह पहल फिट जीवन जीने की अहमियत को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ शून्य कार्बन फुटप्रिंट वाले परिवहन के साधन का उपयोग करके पर्यावरण को स्‍वस्‍थ रखने के लिए योगदान देने की एक कोशिश है। मैं सभी से, विशेष रूप से युवा लोगों से, आग्रह करता हूं कि जब भी संभव हो, वे साइकिल का उपयोग करें। इससे न केवल वे स्वस्थ रहेंगे, बल्कि इससे हमारे पर्यावरण का समग्र स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।’’

इस पहल की सराहना करते हुए शाइना एनसी ने कहा, ‘‘मैं डॉ. मांडविया और खेल मंत्रालय को इस समयोचित और महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई देना चाहती हूं। आज का संडेज़ ऑन साइकिल पांच किलोमीटर की दूरी को तय करने का था, लेकिन मैं चाहती थी कि यह और लंबा होता। साइकिल चालकों में उत्साह अद्भुत था और मोटापे से लड़ने का अंतर्निहित संदेश आज की दुनिया में बहुत महत्वपूर्ण है, जहां अधिकांश युवा एक गतिहीन जीवन शैली जी रहे हैं।’’

फिट इंडिया के राजदूत डॉ. मिकी मेहता ने आगे कहा, ‘‘साइकिल चलाना अपने आप में जश्‍न मनाने जैसा है। मैं कई वर्षों से वेलनेस के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। इस तरह की पहल, जिसमें देश भर में बड़े पैमाने पर भागीदारी देखी जा रही है, बहुत सारे भारतीयों को अधिक स्वस्थ जीवन जीने की ओर पहला कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।’’

साइकिलिंग आयोजन नई दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में भी किया गया, जिसमें 2024 सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता और 2025 राष्ट्रीय खेलों की स्वर्ण पदक विजेता शिवानी पवार सहित 170 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया, जिसमें डेकाथलॉन, कल्ट.फिट, भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय खेल विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र (एनसीएसएसआर) के प्रतिनिधि और योगासन भारत के वेलनेस कोच भी शामिल थे।

सवारों के विविध समूह को देखकर अपनी प्रसन्‍नता को व्यक्त करते हुए शिवानी ने कहा, ‘‘यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि वयोवृद्ध और युवा लोग साथ-साथ भाग ले रहे हैं। फिटनेस और खेल गतिविधियां हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और माता-पिता को अपने बच्चों को इनमें शामिल करने के लिए बहुत उत्साही होना चाहिए। उचित शिक्षा के साथ, हमें इस तरह के आयोजनों की भी जरूरत है। साइकिल चलाने से हमें प्रकृति की सुंदरता की सराहना करने का भी अवसर मिलता है।’’

फिट इंडिया एंबेसडर और आईआरएस अधिकारी नरेंद्र यादव भी फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित साइकिलिंग अभियान का हिस्सा थे। एथलीटों और पतंजलि योग संस्थान के 20 से अधिक योग प्रशिक्षकों सहित 150 से अधिक साइकिल चालकों ने इसमें हिस्सा लिया।

पिछले वर्ष 17 दिसंबर को शुरू हुई संडेज़ ऑन साइकिल पहल को अब तक पूरे भारत में 3500 से ज़्यादा जगहों पर आयोजित किया जा चुका है। 16 फरवरी को ये आयोजन 100 से ज्‍यादा जगहों पर किया गया, जिसमें जाने-माने एथलीट, वेलनेस विशेषज्ञ और साइकिलिंग क्लब शामिल हुए। इनका आयोजन देश भर में एसएआई क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) और खेलो इंडिया केंद्रों (केआईसी) में एक साथ किया जा रहा है।

***

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »