NEW English Version

AIIMS NORCET 2025: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी जानकारी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 8 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS NORCET 2025: आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि तक की जाएगी।

AIIMS NORCET 2025: सैलरी डिटेल्स

चयनित उम्मीदवारों को पे-बैंड-2 के तहत ₹9,300 – ₹34,800 सैलरी और ₹4,600 ग्रेड पे मिलेगी। यह ग्रुप-बी की भर्तियां हैं, जो AIIMS दिल्ली और अन्य AIIMS संस्थानों में उपलब्ध होंगी।

AIIMS NORCET 2025: आवेदन शुल्क

  • जनरल/OBC उम्मीदवार: ₹3,000
  • SC/ST/EWS उम्मीदवार: ₹2,400
  • दिव्यांग उम्मीदवार: पूरी तरह मुक्त

AIIMS NORCET 2025: आवश्यक योग्यता

उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • BSc (Hons) नर्सिंग/BSc नर्सिंग (भारतीय नर्सिंग काउंसिल या राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से)
  • BSc (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट-बेसिक BSc नर्सिंग (भारतीय नर्सिंग काउंसिल या राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त)
  • राज्य/भारतीय नर्सिंग काउंसिल में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण अनिवार्य
  • जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी डिप्लोमा (भारतीय नर्सिंग काउंसिल या राज्य नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त)
  • कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में 2 वर्षों का कार्यानुभव

आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2025 है। AIIMS NORCET 2025 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »