NEW English Version

नए डिजिटल अभियान में “सरपंच पति” संस्कृति पर ध्यान केंद्रित किया गया

पंचायती राज मंत्रालय (एमओपीआर) ने स्‍थानापन्‍न (प्रॉक्सी) प्रतिनिधित्व को समाप्‍त करने और जमीनी स्तर पर वास्तविक महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए एक अग्रणी अभियान शुरू किया है। इस पहल के हिस्से के रूप में, पंचायती राज मंत्रालय ने स्थानीय ग्रामीण शासन को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों से जुड़ी आकर्षक डिजिटल सामग्री की एक श्रृंखला के निर्माण के लिए द वायरल फीवर (टीवीएफ) के साथ सहयोग किया है। व्यापक रूप से प्रशंसित वेब-सीरीज़ पंचायत की दुनिया पर बनी, टीवीएफ की इस प्रोडक्शन में नीना गुप्ता, चंदन रॉय और फैसल मलिक जैसे प्रसिद्ध कलाकार शामिल हैं।

इनमें से पहली फिल्म, “ असली प्रधान कौन?” का प्रीमियर 4 मार्च, 2025 को आयोजित किया गया, जो मंत्रालय के “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” के शुभारंभ के साथ ही शुरू हुआ। इस फिल्म को देश भर से पंचायती राज संस्थाओं की 1,200 से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के सामने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रदर्शित किया गया।

फिल्म ‘ असली प्रधान कौन? ‘ दर्शाती है कि एक महिला ग्राम प्रधान लोक कल्याण के लिए अपनी शक्तियों का कितने प्रभावी ढंग से प्रयोग करती है। ” असली प्रधान कौन?”   ‘सरपंच पति’ संस्कृति के मुद्दे को सामने लाती है – जहां परिवार के पुरुष सदस्य अनौपचारिक रूप से निर्वाचित महिला नेताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं – एक ऐसी प्रक्रिया जो पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के संवैधानिक जनादेश को कमजोर करती है।, मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा, “ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना हमेशा खुशी की बात होती है, जिनका एक उद्देश्य होता है। असली प्रधान कौन? सिर्फ एक और प्रोडक्शन नहीं है – यह ग्रामीण भारत में महिलाओं के सामने आने वाली वास्तविक जीवन की चुनौतियों का प्रतिबिंब है। मैं दर्शकों को यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि कहानी के माध्यम से यह संदेश कितनी खूबसूरती से दिया गया है”।

यह पहल हाल ही में “पंचायती राज व्यवस्थाओं और संस्थाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व और भूमिकाओं में बदलाव: स्‍थानापन्‍न भागीदारी के प्रयासों को समाप्‍त करना” पर रिपोर्ट के मद्देनजर की गई है, जिसने व्यापक ध्यान आकर्षित किया है और स्थानीय शासन में वास्तविक महिला नेतृत्व को मजबूत करने के लिए मंत्रालय के लगातार प्रयासों के पक्ष में प्रगति हुई है। अपने व्यापक दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में, मंत्रालय निम्नलिखित पर ध्यान केंद्रित करते हुए दो अतिरिक्त प्रोडक्शन जारी करेगा:

WhatsApp Image 2025-03-06 at 19.47.44.jpeg

डिजिटल समाधान और पारदर्शिता – यह दर्शाता है कि प्रौद्योगिकी ग्रामीण शासन को कैसे बदल सकती है।

स्वयं के स्रोत से राजस्व – पंचायतों के लिए वित्तीय स्वतंत्रता/आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डालना।

अभिनेता दुर्गेश कुमार और बुल्लू कुमार की मौजूदगी में ये आगामी रिलीज़ मंत्रालय के जमीनी स्तर पर प्रभावशाली बदलाव लाने के मिशन को आगे बढ़ाएगी। साल भर चलने वाला “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” देश भर में पंचायती राज संस्थाओं की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की क्षमता और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए बनाया गया है। यह पंचायती राज पदों पर चुनी गई महिलाओं के कौशल और आत्मविश्वास के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह सुनिश्चित करेगा कि वे अपने संवैधानिक अधिकारों और जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »