NEW English Version

सीएम ग्रिड-ख़ैर रोड सड़क निर्माण में लापरवाही पर भड़के नगर आयुक्त

मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन), (सी.एम. ग्रिड्स), योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा पैकेज 2 अंतर्गत लगभग 29 करोड़ 58 लाख की लागत से वार्ड 11, 15 व 34 में ख़ैर रोड स्थित हीरा लाल की पुलिया से नादा पुल चौराहा तक 2.56 मीटर लंबी सड़क के हो रहे निर्माण कार्य को बुधवार तड़के सवेरे नगर आयुक्त ने लोअर टी-शर्ट में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त के अचानक खैर रोड पर पहुंचने पर आनन फानन में ठेकेदार संबंधित कार्यदाही  फर्म पी0पी0एस0 के इंजीनियर स्टाफ व नगर निगम के अधिशासी अभियंता बिजेंद्र पाल व सहायक अभियंता राजवीर सिंह पहुँचे। मौके पर निर्माण कार्य में निकलने वाली ईटों के हिसाब क़िताब जमा नहीं होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए सहायक अभियंता राजवीर सिंह को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी और कहा सीएम ग्रिड से निकलने वाली हर एक ईंट का हिसाब किताब रखा जाए और स्टोर में जमा किया जाए। 

मौके पर नगर आयुक्त ने भविष्य में खैर रोड से जल भराव को ख़त्म करने के उद्देश्य से लाल ब्रिक्स से बने इस नाले को पूरी तरह से आरसीसी से बनाने के लिए कहा उन्होंने नाले की चौड़ाई को किसी भी दशा में कम नहीं करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर आयुक्त को आरसीसी सड़क निर्माण से पूर्व पेस्ट सीमेंट कंक्रीट(PCC) जगह जगह खड़ी हुई मिली जिस पर भी उन्होंने नाराजगी जताई इसकी तराई भी सही तरीके से नहीं हो रही थी जिस पर अधिशासी अभियंता निर्माण विजेंद्र पाल से लापरवाही की वजह पूछी निरीक्षण में नगर आयुक्त ने फर्म पी0पी0एस0 पर ₹ 10.00 लाख का जुर्माना लागये जाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा माननीय मुख्यमंत्री महोदय की सर्वोच्च प्राथमिकता (सी.एम. ग्रिड्स) परियोजना में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी मानक, गुणवत्ता,समय सीमा, निर्माण सामग्री को पैनी व तकनीकी नज़र से देखा जा रहा है और कमिया जिसके स्तर पर भी मिलती है उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जाएगी I निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ मुख्य अभियंता सुरेश चंद स्टेनो देश दीपक साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »