NEW English Version

हीट वेव की आहट से एक्शन मोड में आया नगर निगम

अप्रैल की शुरुआती दिनों में ही बढ़ते तापमान के कारण हीट वेव की संभावना को देखते हुए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अभी से हीट वेव में राहत और बचाव की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की हिदायत अधीनस्थों को दी है साथ ही साथ नगर आयुक्त ने पिछले साल ए0टू0ज़ेड0 में लगी आग की घटना को देखते हुए निरीक्षण करते हुए प्लांट में 2 पानी की टेंकर रिज़र्व रखने के लिए ए0टू0ज़ेड0 को कहा है। नगर आयुक्त ने ए0टू0ज़ेड0 प्लांट में आने वाले प्रत्येक कचरे के वाहनों को कचरा ढक कर न लाने पर अर्बन कंपनी पर जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार को दिए।

नगर आयुक्त ने बताया अप्रैल की शुरुआती दिनों में ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है ऐसी स्थिति में नगर निगम हीट वेब से राहत और बचाव कार्य को कराने के लिए प्रयासरत है जलकल विभाग में 20 पानी के टैंकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भरवा कर रखे पाए गए हैं साथ ही साथ नगर निगम की एंटी स्मोक गन को भी भरवाकर एक्टिव मोड में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक संगठनों व्यपारी संगठन व बैंको से सीएसआर अंतर्गत 200 पेयजल मिट्टी के घड़ो को मुख्य मार्गो पर रखवाया जाएगा। साथ ही साथ आगामी 15 अप्रेल से सभी वाटर एटीएम को भी एक्टिव कर दिया जाएगा।

ये रहे मौजूद

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार मुख्य अभियंता सुरेश चंद एसएफआई बिशन सिंह स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब  साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »