NEW English Version

सीएम ग्रिड्स पैकेज-1 की सड़को का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश शासन की नगरों में विकास की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम(अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स)योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा पैकेज वन के अंतर्गत रमेश विहार स्वर्ण जयंती नगर, रामघाट रोड से मीनाक्षी पुल, मैरिस रोड से केला नगर तक मैसर्स कोनार्क कंस्ट्रक्शन द्वारा बनायी जा रही सड़क व नाला निर्माण का नगर आयुक्त ने निरीक्षण करते हुए 40 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यो की मौके पर नगर आयुक्त ने तकनीकी बारीकियां को ध्यान से देखा और सड़क की मोटाई लंबाई और चौड़ाई को फीता डालकर चेक करवाया।

पैकेज-1 में शामिल 3 सड़कें/लागत/लंबाई

  • पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 14 करोड़ 40 लाख .92 हज़ार की लागत से वार्ड 32 व 82 में स्वर्ण जयंती नगर चौराहे से रमेश विहार रोड लगभग 1.58 मीटर लंबी सड़क निर्माण।
  • पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 8 करोड़ 96 लाख की लागत से वार्ड 49 बेग़पुर मैरिस रोड से केला नगर तक 0.72 किलोमीटर सड़क निर्माण।
  • पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 17 करोड़ 47 लाख की लागत से वार्ड 33, 49, 53, 74, 82 में रामघाट रोड  पर मीनाक्षी पुल से रामघाट रोड क्वार्सी थाने तक सड़क नाला, फुटपाथ निर्माण।

सी.एम. ग्रिड्स स्वर्ण जयंती नगर सड़क निर्माण

सबसे पहले नगर आयुक्त विनोद कुमार ने पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 14 करोड़ 40 लाख 92 हज़ार की लागत से वार्ड 32 व 82 में स्वर्ण जयंती नगर चौराहे से रमेश विहार रोड लगभग 1.58 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के समय इस रोड पर जल भराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए और अभियंता जल को तत्काल संबंधित ठेकेदार से समन्वय स्थापित कर इसका निदान कराया जाने की निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने मौके पर संबंधित एजेंसी के ऑफिस में रखें मैरिस रोड पर कोर कटर से लिये गए तीन सैंपल की कंप्रेसिव स्ट्रेन्थ रिबाउंड हैमर से चेक करायी जिसमे रीडिंग कम आयी जिस पर ठेकेदार द्वारा बताया गया कि  रिबाउंड हैमर नया आया है और यह थोड़ा सही से काम नहीं कर रहा लेकिन हमारा सैंपल ठीक है इस सैम्पल को हम एएमयू में टेस्ट कराएंगे। जिस पर नगर आयुक्त ने कहा अभी तक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से क्यों नहीं सैंपल को चेक कराया गया इससे स्पष्ट होता है कि आप द्वारा मानक और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। मौके पर नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता विजेंद्र पाल को तत्काल उक्त स्थान से जहां से यह सैंपल लिए गए थे उसे उखड़वाकर दोबारा से लगवाने की निर्देश दिए।

सी.एम. ग्रिड्स रामघाट रोड सड़क नाला निर्माण

पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 17 करोड़ 47 लाख की लागत से वार्ड 33, 49, 53, 74, 82 में रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल से रामघाट रोड क्वार्सी थाने तक सड़क नाला, फुटपाथ निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय निर्माण एजेंसी कोनार्क द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए टाइल्स उखाड़ने का काम किया जा रहा था  मौके पर नगर आयुक्त ने रामघाट रोड पर यातायात की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चौड़ीकरण के लिए टाइल्स उखाड़ने के लिए खुदाई कार्य को रात में करने के लिए कहा।

सी.एम. ग्रिड्स मैरिस रोड सड़क निर्माण

पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 8 करोड़ 96 लाख की लागत से वार्ड 49 बेग़पुर मैरिस रोड से केला नगर तक 0.72 किलोमीटर सड़क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त ने सड़क की कंप्रेसिव स्ट्रेन्थ की रिबाउंड हैमर से कई स्थानों पर सड़क को चेक करवाया साथ ही साथ नगर आयुक्त ने इंजीनियरों की टीम से सड़क की लंबाई चौड़ाई और मोटाई की पैमाइश भी करवायी। मैरिस रोड लेमन ट्री लेमन ट्री के निकट जो है जो वाइंडिंग का काम चल रहा है वहाँ सड़क की थिकनेस मानक के अनुरूप 23 सेंटीमीटर पाई गई व चोड़ाई भी 7 मीटर पायी गयी 

ये भी रहे मौजूद

मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता बिजेन्द्र पांडेय, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर अवर अभियंता अमित कुमार मीडिया सहायक एहसान रब स्टेनो देश दीपक।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »