NEW English Version

नाला सफाई की सुस्त रफ़्तार देख भड़के नगर आयुक्त

शनिवार को शहर में नाला सफाई का निरीक्षण करने के बाद नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग और निर्माण विभाग की संयुक्त बैठक की उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार को नालों की सफाई में लापरवाही बरतने और धीमी रफ्तार से सफाई पर नाराज़गी जताते हुए नोटिस देने के निर्देश दिए । नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार को नाला सफाई की रोजाना मॉनिटरिंग करने के लिए कहा एक मीटर से कम चौड़े नालों की सफाई का काम स्वास्थ्य विभाग द्वारा और एक मीटर से अधिक चौड़े नालों की सफाई का काम इस बार निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है रोजाना इस नई व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और दोनों विभाग शाम को साफ हुए नालो की रिपोर्ट देंगे।

नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग द्वारा नाला सफ़ाई के लिए उत्तरदायी फर्म मेसर्स रेडिकान कंस्ट्रक्शन द्वारा कराई जा रहे नालों की सफाई पर कहा नाला सफाई मानक और गुणवत्ता के अनुरूप होना चाहिए सिल्ट किसी भी दशा में नालों के बाहर पड़ी नहीं होनी चाहिए सिल्ट को ट्रैक्टर ट्राली डंपर आदि लगाकर संबंधित ठेकेदार उसी दिन उठवायेगा अन्यथा की स्थिति में उसके भुगतान संबंधी कार्रवाई पर रोक लगाई जाएगी साथ ही साथ बड़े नालों की सफाई समय से पूर्ण नहीं होने पर जल भराव की स्थिति होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष व ठेकेदार को उत्तरदायी माना जाएगा और उसके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता बिजेंद्र पाल सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, दानिश नकवी, ठेकेदार लाखन सिसोदिया आदि मौजूद थे।

निरीक्षण में ये साथ थे

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव,तहसीलदार विनय राय मीडिया सहायक अहसान रब, स्टेनो देशदीपक।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »