NEW English Version

चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की केंद्र सरकार की चेतावनी

केंद्र सरकार ने देशभर में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को निशाना बनाकर की जा रही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केंद्र (I4C) ने विशेष रूप से चारधाम यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील की है।

गृह मंत्रालय के अनुसार, ये धोखेबाज गूगल, फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर फर्जी वेबसाइट्स, भ्रामक सोशल मीडिया पेज, फेसबुक पोस्ट और पेड विज्ञापनों के ज़रिए आम लोगों को ठग रहे हैं। ये वेबसाइट्स और प्रोफाइल दिखने में असली लगती हैं, लेकिन इनमें हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल या गेस्ट हाउस आरक्षण, टैक्सी सेवा, हॉलिडे पैकेज और धार्मिक टूर जैसी सेवाओं का झांसा दिया जाता है।

कैसे होती है ठगी?

आम लोग जब इन फर्जी साइट्स या सोशल मीडिया प्रोफाइल्स के ज़रिए बुकिंग करते हैं और भुगतान करते हैं, तो उन्हें किसी तरह की पुष्टि नहीं मिलती। संपर्क नंबर या तो बंद हो जाते हैं या फिर कोई जवाब नहीं मिलता – तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास होता है।

सावधानी ही सुरक्षा है

मंत्रालय ने कहा है कि किसी भी वेबसाइट पर भुगतान करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच ज़रूर करें।

  • गूगल, फेसबुक या व्हाट्सएप पर दिखने वाले ‘Sponsored’ या अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
  • बुकिंग केवल सरकारी पोर्टल्स या विश्वसनीय ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से ही करें।

उदाहरण के तौर पर:

  • केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल heliyatra.irctc.co.in पर ही की जा सकती है।
  • सोमनाथ ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट somnath.org है, जहां से गेस्ट हाउस की बुकिंग संभव है।

I4C की बहुप्रवृत्त रणनीति

ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए I4C द्वारा कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं:

  • गूगल, व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे आईटी इंटरमीडियरीज के साथ मिलकर स्कैम संकेतों का आदान-प्रदान किया जा रहा है।
  • इबरक्राइम हॉटस्पॉट की पहचान कर संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क किया जा रहा है।
  • फर्जी वेबसाइट्स, भ्रामक विज्ञापन और नकली सोशल मीडिया अकाउंट्स को निष्क्रिय किया जा रहा है।
  • राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर संदिग्ध साइटों की जांच और रिपोर्टिंग के लिए नए टूल्स विकसित किए जा रहे हैं।

धोखाधड़ी की शिकायत कैसे करें?

अगर आप किसी ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हुए हैं या किसी संदिग्ध साइट की जानकारी है तो तुरंत रिपोर्ट करें:

सरकार की अपील है कि डिजिटल दुनिया में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। किसी भी तीर्थयात्रा या यात्रा की योजना बनाते समय केवल प्रमाणिक स्रोतों पर भरोसा करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »