NEW English Version

शमशाद मार्केट से जमालपुर गरजा महाबली

अलीगढ़ शहर की ज्वंलत ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने  जलनिकासी व सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने को पहली प्राथमिकता मानने वाले नगर निगम के नए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने यातायात और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जन संवाद और जन सहयोग को महत्वपूर्ण बताया है।

उन्होंने कहां की कुछ अस्थाई अतिक्रमण की वजह से शहर की जनता और छोटे छोटे स्कूली बच्चों को आये दिन जाम जैसी विकराल समस्या से रूबरू होना पड़ता है  इसके निदान के लिए सभी को सहयोग की भावना से स्वयं अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे आने की जरूरत है नगर निगम ऐसे लोगों का सम्मान करेंगा।

वहीं नगर आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा शहर की साफ सफाई जल निकासी और ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध नगर निगम सख्ती से कार्रवाई भी करेगा जमालपुर क्षेत्र शहर का प्रमुख मार्ग है रोड की दोनों साइड से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया है और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर चिह्नित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, कर अधीक्षक आरके कमल राजस्व निरीक्षक मोहजीब सूबेदार अशोक शर्मा ठाकुर एमपी सिंह के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन टीम ने जमालपुर अनूपशहर रोड शमशाद मार्केट पर दोनों साइडों पर अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया गया। दो दिन लगातार चलाए गए इस अभियान में लगभग ₹35000 का जुर्माना वसूल किया गया अतिक्रमण करने वालों को नगर निगम ने चेतावनी दी  दोबारा अतिक्रमण करने पर नगर निगम ने कानूनी कार्रवाई करने के लिए भी कहा है शुक्रवार को नगर निगम द्वारा जमालपुर पुल के नीचे अतिक्रमण चलाया जाएगा।

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह  ने बताया अतिक्रमण हटाने के पश्चात वीडियोग्राफी कराई गई है जो लोग दोबारा अतिक्रमण करेंगे उनके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कराने के साथ-साथ सामान ज़ब्त भी किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »