NEW English Version

अपर निदेशक स्थानीय निकाय /नगर विकास ने नाला सफाई का किया सत्यापन

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की कार्यवाही वर्तमान में प्रक्रियाधीन है इस हेतु नगर निगम अलीगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की भौतिक प्रगति/समीक्षा हेतु राज्य मिशन निदेशालय से डॉ असलम अंसारी अपर निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय/नगर विकास ने शुक्रवार को अलीगढ़ नगर निगम द्वारा नाला सफ़ाई सड़क सफाई व एसबीएम अंतर्गत किये गए कार्यो का भौतिक सत्यापन किया।

डॉ असलम अंसारी ने ओज़ोन सिटी निकट जाफ़री ड्रेन,क़ुरसी नाला सफाई, समद रोड नाला सफाई को देखा उन्होंने सभी छोटे बड़े नालों की सफ़ाई का कार्य वर्षा ऋतु से पहले पूरा करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के समय पीएसी से ओज़ोन सिटी के रास्ते एक व्यक्ति द्वारा कचरे में आग लागये जाने पर डॉ अंसारी ने नाराज़गी जताते हुए तत्काल आग बुझाने के साथ साथ ऐसे लोगो के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाई करने के लिए कहा। मौके पर एसएफआई योगेंद्र यादव द्वारा कचरे में आग लगने वाले व्यक्ति राजेन्द्र निवासी असद पुर क़याम के विरुद्ध सम्बन्धित थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाई की जा रही है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने अपर निदेशक को नगर निगम स्तर से परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दोपहर में डॉ अंसारी ने जवाहर भवन में सभी नगर पंचायत तथा नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों व नगर निगम अधिकारियों के साथ पेयजलापूर्ति, जल निकासी, साफ सफ़ाई, हीट वेव आदि बिंदुओं पर समीक्षा भी की।

निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश कुमार वर्मा आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »