NEW English Version

नए नगर आयुक्त ने जन्म मृत्यु पंजीकरण के लिए बनाई नई व्यवस्था

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पब्लिक की असुविधा को देखते हुए नगर निगम में कई सालों से जन्म मृत्यु पंजीकरण की पुरानी व्यवस्था जिसमे नगर निगम के 4 ज़ोन में 1 लिपिक की व्यवस्था थी, को बंद कर दिया है। पुरानी व्यवस्था में 4 ज़ोन में सिर्फ 1 लिपिक होने की वजह से आवेदनों की संख्या बढ़ती थी, निस्तारण की प्रक्रिया भी धीमी रहती थी जिसके कारण पब्लिक, पार्षद व आवेदक को खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। नगर आयुक्त ने चार्ज लेते ही जन्म मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था में विलंब का संज्ञान लेते हुए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने चार्ज संभालते ही पब्लिक जनप्रतिनिधियों की आकांक्षाओं के अनुरूप व्यवस्थाओं में सुधार करने की क़वायद शुरू कर दी है इस कवायद में पहली कड़ी के रूप में जन्म मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था को बदला गया है अब नगर निगम के हर एक ज़ोन में एक लिपिक जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन का कार्य देखेगा इससे व्यवस्था में सुधार होगा समय की बचत होगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता में इजाफा भी होगा। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कवायद को तेज़ किया जाएगा हर व्यवस्था की गहन समीक्षा व ग्राउंड जीरो पर आंकलन किया जा रहा है व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पब्लिक और जन्म प्रतिनिधियों की आकांक्षाओं के अनुरूप जो भी प्रभावी कदम होंगे उठाये जाएंगे।

नगर आयुक्त ने कहा पब्लिक की सुविधा के लिए अलीगढ़ नगर निगम द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जोन वाइज अलग-अलग पृथक विंडो है नागरिक यहां आकर अपना आवेदन करें किसी भी दलाल अथवा अन्य व्यक्ति के बहकावे में आकर उनके माध्यम से कतई आवेदन न करें।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि नगर निगम कार्यहित एवं प्रशासनिक हित मे ज़ोन 1 मे कनिष्ठ लिपिक अंकुर कुमार कम्प्यूटर ऑपरेटर आउटसोर्स शुभम चपरासी इकरार अधि. चतुर्थ श्रेणी व अनिल आउटसोर्स की तैनाती की गयी है। ज़ोन 2 मे गौरव कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर आउटसोर्स जितेंद्र कुमार शर्मा एवं चपरासी अकील अधि. चतुर्थ श्रेणी व दीपक आउटसोर्स की तैनाती की गई है। ज़ोन 3 मे कनिष्ठ लिपिक सत्य प्रकाश कंप्यूटर ऑपरेटर आउटसोर्स चंद्र प्रकाश चपरासी ललित कुमार चतुर्थ श्रेणी व उत्कर्ष आउटसोर्स की तैनाती की गई है। ज़ोन 4 मे पंप अटेंडेंट जतिंजय पाल पाठक कंप्यूटर ऑपरेटर आउटसोर्स आलोक भारती चपरासी मुजम्मिल अधि. चतुर्थ श्रेणी व कपिल आउटसोर्स कार्मिक की तैनाती की गई है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »