NEW English Version

जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता: नगर आयुक्त

जनसुनवाई में नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के समक्ष शिकायतकर्ता एनपीसिंह, मदन पाल,लड्डन अली ने लाइट लगवाये जाने के संबंध मे कविता शर्मा ने ग्रहकर आपत्ति के संबंध मे सुभाष चंद्र ने नाली सफाई के संबंध में वीरेंद्र सिंह ने लाइट ठीक कराये जाने के संबंध में पवन अग्रवाल ने ग्रहकर में नाम परिवर्तन के संबंध में नरेंद्र पाल ने नालियों की सफाई के संबंध में समस्या बतायी l 

 जनसुनवाई में आये नागरिकों और पार्षदों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के लिये नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सभी विभागाध्यक्षों को जन समस्याओं को गंभीरता से लेने और समयबद्ध निस्तारण कराकर सीधे नगर आयुक्त को अवगत कराने की हिदायत दी है। मंगलवार को सुबह 10 बजें से अपरान्हः 2 बजें तक नगर आयुक्त ने पार्षदों, नागरिकों, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में आये पार्षद, हफीज़ अब्बाासी, नईम अहमद द्वारा बकरीद़ पर व्यवस्थाओं को समय से कराने के लिये नगर आयुक्त से कहा।

नगर आयुक्त ने सभी पार्षदों को आश्वसत करते हुये कहा इस बार बकरीद पर साफ सफाई और कुर्बानी के अवशेषो के निस्तारण के लिये बेहतर व्यवस्थाए की जा रही है कुर्बानी के अवशेषो को डालने के लिये 100 से अधिक पाइंटों को चिन्हित कर जीओ टैगिंग करायी गयी है साथ ही साथ वहॉ खड़े होने वाले वाहनों, टैक्टर ट्राली को भी आवंटित कर दिया गया है। पार्षदों द्वारा ईदगाह, जामा मस्जिद को आने जाने वाले मार्गोे पर पैच वर्क कराये जाने की बात पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियन्ता को ईदगाह और जामा मस्जिद के आने जाने वाले मार्गो पर तत्काल गड्डा मुक्ति अभियान चलाने के साथ साथ बकरीद पर नगर निगम व्यवस्थाओं की निगरानी के लिये अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव व मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द्र को संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के लिये कहा।

जन सुनवाई में सेंटर पाइंट व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विवेक बगई, शमन महेश्वरी पार्षद पुष्पेन्द्र सिंह ने नगर आयुक्त का स्वागत करते हुये सेंटर पाइंट क्षेत्र में अवैध वैन्डर्स और पार्किग की व्यवस्था न होने के कारण दुकानदारों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। जिस पर नगर आयुक्त ने कहा मैं स्वयं सेंटर पाइंट क्षेत्र का भ्रमण करूंगा उन्होंने उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह को तत्काल सेंटर पाइंट से अवैध वैन्डर्स, अवैध पार्किग अतिक्रमण हटाने के लिये निर्देश दिये।

नगर आयुक्त ने जनसुनवाई में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जन समस्याओं को सीधे नगर आयुक्त तक पहुॅचने के लिये सभी लोग बधाई के पात्र है।

नगर निगम जन समस्याओं को समयान्तर्गत निस्तारित कराये जाने के लिये नागरिकों से संवाद व्यवस्था को प्रभावी बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »