NEW English Version

रेलवन एप का शुभारंभ : यात्रियों की सभी आवश्यक सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन

रेलवे यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार कदम उठा रहा है। नई पीढ़ी की ट्रेनें शुरू करना, स्टेशनों का पुनर्विकास करना, पुराने कोचों को नए एलएचबी कोचों में अपग्रेड करना और ऐसे कई कदमों ने पिछले दशक में यात्रियों के अनुभव में सुधार किया है।

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) के 40वें स्थापना दिवस पर एक नये एप, रेलवन का शुभारंभ किया। रेलवन, रेलवे के साथ यात्री संपर्क को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।

यह उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ एक व्यापक, ऑल-इन-वन एप्लिकेशन है। यह एप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यह सभी यात्री सेवाओं को एकीकृत करता है जैसे किः

  • अनारक्षित एवं प्लेटफार्म टिकट पर 3 प्रतिशत छूट
  • लाइव ट्रेन ट्रैकिंग
  • शिकायत निवारण
  • ई-कैटरिंग, पोर्टर बुकिंग और लास्ट माइल टैक्सी

आईआरसीटीसी पर टिकटों का आरक्षण जारी रहेगा। आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी करने वाले कई अन्य वाणिज्यिक एप की तरह ही रेलवन एप को भी आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत किया गया है।

रेलवन में सिंगल साइन-ऑन की सुविधा है, जिसमें एम-पिन या बायोमेट्रिक के जरिए लॉगिन किया जा सकता है। यह मौजूदा रेलकनेक्ट और यूटीएस क्रेडेंशियल को भी सपोर्ट करता है। यह एप स्पेस सेविंग है, क्योंकि इसके कारण उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग एप रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

दिसंबर 2025 तक आधुनिक यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस)

रेल मंत्री ने क्रिस की पूरी टीम को उसके स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने क्रिस से भारतीय रेलवे के डिजिटल कोर को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मौजूदा पीआरएस को अपग्रेड करने की दिशा में हुई प्रगति के लिए क्रिस टीम की सराहना की। आधुनिक पीआरएस तेज, बहुभाषी और मौजूदा लोड से 10 गुना अधिक भार संभालने में सक्षम होगा।इससे प्रति मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख पूछताछ की सुविधा होगी।

नया पीआरएस व्यापक होगा। जिसमें सीट चयन, टिकट मूल्य कैलेंडर तथा दिव्यांगजनों, छात्रों और मरीजों के लिए एकीकृत विकल्पों के लिए उन्नत सुविधाएं होंगी।

प्रौद्योगिकी जो भविष्य को परिभाषित करती है

भारतीय रेलवे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के साथ काम कर रहा है ताकि इसे भारत की विकास यात्रा का इंजन बनाया जा सके। रेलवन एप का लॉन्च भारतीय रेल की प्रौद्योगिकी को लोकतांत्रिक बनाने और हर यात्री को विश्व स्तरीय गतिशीलता प्रदान करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

भारतीय रेलवे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का अनुसरण कर रहा है ताकि इसे भारत की की प्रगति का इंजन बनाया जा सके। रेलवन एप की शुरुआत से प्रौद्योगिकी को सुलभ बनाने और प्रत्येक यात्री को विश्व स्तरीय परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए भारतीय रेल की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »