NEW English Version

“साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ का लक्ष्य सिर्फ टीम बनाना नहीं, बल्कि जुनून, जज़्बे और स्मार्ट क्रिकेट की एक संस्कृति गढ़ना भी है”: शिखर धवन

दिल्ली प्रीमियर लीग सीज़न 2: मेगा ऑक्शन से पहले साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ ने बरकरार रखी कप्तानी की कमान

बहुप्रतीक्षित दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीज़न 2 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 6 और 7 जुलाई को होने जा रहे मेगा ऑक्शन में 6 जुलाई को पुरुष टीमों के लिए और 7 जुलाई को महिला टीमों के लिए प्लेयर्स का ऑक्शन किया जाएगा। जैसे कि पुरुष टूर्नामेंट में दो नई टीमें जुड़ गई हैं, ऐसे में लीग का विस्तार अब एक नए मुकाम पर पहुँचने होने जा रहा है, साथ ही रोमांच और प्रतिस्पर्धा भी रफ्तार पकड़ रही है।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ (एसडीएस) इस सीज़न की सबसे ज्यादा चर्चित टीमों में से एक है, जो पहले संस्करण की रनर-अप रही थी। इस बार यह टीम मेगा ऑक्शन में एक नए विज़न और मजबूत लीडरशिप के साथ उतर रही है। पुरुष टीम ने आधिकारिक तौर पर अपने स्टार बल्लेबाज़ आयुष बडोनी को बरकरार रखा है, जो पिछले सीज़न में दमदार कप्तान रहे थे। वहीं, महिला टीम की कमान फिर से दिल्ली की उभरती हुई क्रिकेटर श्वेता सेहरावत को सौंपी गई है। यह दिखाता है कि यह फ्रेंचाइज़ी युवा और प्रभावशाली टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ की कोशिश है कि इस बार के ऑक्शन में ऐसे प्लेयर्स चुने जाएँ, जिससे टीम में युवाओं के जोश और अनुभवी प्लेयर्स, दोनों का सही तालमेल बन सके, ताकि इस बार दोनों टीमें खिताब जीतने का सपना पूरा कर सकें।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ के सह-मालिक शिखर धवन ने ऑक्शन से पहले अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “हमने देखा है कि हमारी टीमें क्या कर सकती हैं, अब वक्त है एक कदम और आगे बढ़ने का। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ में हम सिर्फ टीम नहीं बना रहे, बल्कि जुनून, जज्बे और स्मार्ट क्रिकेट की एक मजबूत संस्कृति भी गढ़ रहे हैं। आयुष और श्वेता जैसे कप्तानों के साथ, भविष्य बेखौफ और सुनहरा नजर आ रहा है।”

टीम के दूसरे सह-मालिक ईशविन सिंह होरा, रीच ग्रुप, ने कहा, “इस सीज़न का मुकाबला और भी बड़ा, बेहतर और ज्यादा रोमांचक होने वाला है। दो नई टीमों के पुरुष लीग में शामिल होने और महिला क्रिकेट के तेजी से उभरने के साथ, यह दिल्ली क्रिकेट और खासकर डीपीएल के लिए बेहद खास समय है, जो युवाओं को सशक्त करता है। हम ऑक्शन में एक साफ स्ट्रेटेजी और अपने विज़न पर भरोसे के साथ उतर रहे हैं और हमें एक शानदार सीज़न की उम्मीद है।”

जैसे-जैसे 2025 सीज़न का ऑक्शन नज़दीक आ रहा है, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ अपनी पिछली विरासत पर आगे बढ़ते हुए इस बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाने की पूरी तैयारी में है। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के तत्वावधान में संचालित यह लीग उभरती प्रतिभाओं को मजबूत मंच देती है और क्रिकेट के भविष्य को आकार देती है। यह फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में उत्कृष्टता को निखारने और दिल्ली के क्रिकेट इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »