NEW English Version

कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का नगर आयुक्त ने लिया जायज़ा

आगामी कावड़ यात्रा  के मार्ग पर नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओ का नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शाम को अधीनस्थों के साथ जायज़ा लिया। नगर आयुक्त ने रामघाट रोड किशनपुर क्वारसी किशनपुर तिराहा मीनाक्षी पुल जीटी रोड खेरेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क के किनारे रखे बिल्डिंग मटेरियल को अगले दो दिनों हटवाये जाने के निर्देश दिए साथ ही साथ क्वार्सी नाले की सफाई का काम तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा

नगर आयुक्त ने बताया अलीगढ़ नगर निगम का प्रयास कावड़ यात्रा की मार्ग पर व्यवस्थाओ को पूर्ण करने का रहेगा। कावड़ यात्रा के रूट का निरीक्षण अधीनस्थों के साथ किया गया है रामघाट रोड किशनपुर सहित कई मार्गों पर गड्ढा मुक्ति का अभियान नगर निगम द्वारा ट्रैफिक को दृष्टिगत रखते हुए रात में चलाया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने बताया कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं और कावड़ियों को पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा कावड़ यात्रा के रूट पर जगह-जगह पेयजल शिविर बनाए जाएंगे साथ ही साथ खेरेश्वर धाम और कावड़ यात्रा के रूट पर स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास नगर निगम का रहेगा।

कावंड़ यात्रा की व्यवस्था का विवरण

अलीगढ़ नगर निगम कावड़ यात्रा को कुशल संपन्न करने के लिए पूर्ण रूप से पप्रयासरत है कांवरियों के आवागमन की मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को सावन के पहले सोमवार से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा। कावड़ यात्रा को संपन्न करने के लिए नगर निगम द्वारा 5 सेक्टर बनाए गए हैं प्रत्येक सेक्टर में एक वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की गई है और उनके साथ पेयजल पथ प्रकाश साफ सफाई की अलग-अलग टीम तैनात की गई है। सावन के पहले सोमवार से पूर्व खेरेश्वर धाम पर परंपरागत मोबाइल टॉयलेट पानी के टैंकर स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के निर्देश अधीनस्थों को दे दिए गए हैं।

नगर आयुक्त ने कहा कावड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित तरीके से बेहतर इंतजामों के साथ संपन्न करने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी पूरी शिद्दत के साथ कावड़ यात्रा के मार्ग को व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं। निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »