NEW English Version

नगर आयुक्त के आदेशों की अवहेलना करना पड़ा भारी

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देशों के क्रम में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए अलीगढ़ नगर निगम ने एक बार फिर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी पर बड़ी कार्रवाई की है। सफाई व्यवस्था में घोर लापरवाही, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं कार्य के प्रति अनुत्तरदायित्व दिखाने के कारण सफाई सुपरवाइजर विष्णु गोपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 28 जुलाई 2025 को नगर आयुक्त द्वारा प्रातःकाल सेन्टर पॉइंट से समद रोड तक के क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्र में भारी गंदगी पाई गई, जबकि संबंधित सफाई सुपरवाइजर मौके से नदारद थे। जिस पर विष्णु गोपाल को उक्त क्षेत्र से हटाकर नगर आयुक्त कार्यालय से सम्बद्ध किया गया था।

किन्तु निर्देशों के उपरांत भी विष्णु गोपाल द्वारा न तो अपने नवीन कार्यस्थल पर योगदान आख्या प्रस्तुत की गई और न ही किसी प्रकार की सूचना कार्यालय को दी गई। यह न केवल प्रशासनिक अनुशासनहीनता है, बल्कि उत्तरदायित्वहीन आचरण का परिचायक भी है। नगर आयुक्त ने यह कृत्य कर्मचारी सेवा नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन माना।

नगर आयुक्त  प्रेम प्रकाश मीणा ने कड़ा रुख अपनाते हुए विष्णु गोपाल, सफाई नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते के रूप में 1/2 वेतन व भत्ते देय होंगे। साथ ही, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हेतु सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी द्वारा नियमानुसार आरोप पत्र निर्धारित अवधि में जारी किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि “स्वच्छता में कोई भी लापरवाही या आदेशों की अवहेलना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम की प्राथमिकता स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखना है और उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी तत्परता से कार्य करना होगा।”

नगर निगम ने सभी सफाई सुपरवाइजरों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें और यदि किसी प्रकार की शिथिलता पाई जाती है, तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। कार्मिक के घर पर नोटिस चस्पा करवा दिया गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »