NEW English Version

रामघाट रोड ओएलएफ के पास ट्रैफिक व्यवस्था सुधार

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देशों एवं सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप रामघाट रोड स्थित अवर लेडी फातिमा स्कूल (ओएलएफ) और सैंट फिडेलिस स्कूल के पास वर्षों से ट्रैफिक अव्यवस्था का कारण बन रहे स्ट्रीट वेंडर्स को एक सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन मेंसफलतापूर्वक शिफ्ट कर दिया गया है। यह कदम शहरवासियों की सुविधा और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

नगर निगम द्वारा ओएलएफ स्कूल के पास अवैध रूप से अतिक्रमण कर बैठे स्ट्रीट वेंडर्स को हटाकर पराग डेरी के पास बने वेंडिंग ज़ोन में पुनर्स्थापित किया गया है। इस कार्यवाही से न केवल अवंतिका कॉलोनी व ओएलएफ मोड़ पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हुई है, बल्कि स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिली है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्वयं वेंडिंग ज़ोन का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि सभी वेंडर्स को व्यवस्थित ढंग से स्थान आवंटित किया गया है और वे निर्धारित स्थान से ही अपना व्यापार संचालित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओएलएफ क्षेत्र में अब किसी भी दशा में दोबारा स्ट्रीट वेंडिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह को निर्देशित किया है कि इस क्षेत्र में नगर निगम का प्रवर्तन दल 24×7 राउंड-द-क्लॉक गश्त करता रहे ताकि पुनः अतिक्रमण की स्थिति न उत्पन्न हो। साथ ही, यदि कोई स्ट्रीट वेंडर इस आदेश की अवहेलना करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध न केवल कड़ी आर्थिक दंड की कार्रवाई की जाएगी बल्कि उसका सामान भी ज़ब्त किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने कहा कि यह केवल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं है, बल्कि रोजगार के विकल्प को संरक्षित रखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास है। अवर लेडी फातिमा व सैंट फिडेलिस जैसे प्रतिष्ठित स्कूलों के सामने सड़क को साफ, सुरक्षित और जाम-मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा यह कार्यवाही अलीगढ़ नगर निगम की “स्वच्छ अलीगढ़, स्वास्थ अलीगढ़ अभियान के अंतर्गत की गई है।  नगर निगम के साथ सहयोग करते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त व सुव्यवस्थित बनाए रखने में भागीदार बनें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »