NEW English Version

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया की जर्सी नई दिल्ली में लॉन्च

धर्मबीर और प्रीति होंगे वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के ध्वजवाहक

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अब केवल 30 दिन शेष हैं। इसी अवसर पर आज पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने नई दिल्ली के द ललित होटल में एक भव्य समारोह के दौरान टीम इंडिया की ऑफिशियल जर्सी का अनावरण किया। इस मौके पर यह भी बताया गया कि भारत का 73 सदस्यीय दल 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक होने वाली इस प्रतियोगिता में घरेलू मैदान पर उतरने के लिए तैयार है।

लॉन्च इवेंट में पीसीआई की ब्रांड एम्बेसडर और मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत भी मौजूद रहीं। इस मौके पर पीसीआई अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स के प्रमुख पॉल फिट्ज़गेराल्ड, और भारत के शीर्ष पैरा एथलीट्स जैसे प्रीति पाल, सिमरन, रिंकू, धरमबीर, देवेंद्र कुमार, अमीषा रावत, श्रेयांश त्रिवेदी, वरुण सिंह भाटी और प्रणव सूरमा भी शामिल हुए।

धरमबीर और प्रीति, जो इस चैम्पियनशिप के लिए भारत के फ्लैग बियरर चुने गए हैं, हाल ही में पेरिस 2024 पैरालिम्पिक्स में देश का गौरव बढ़ा चुके हैं। धरमबीर ने पुरुषों के क्लब थ्रो एफ51 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि प्रीति पाल ने दो कांस्य पदक अपने नाम किए थे। इन शानदार उपलब्धियों से उन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया।

कंगना रनौत, सांसद और वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 की ब्रांड एंबेसडर ने खिलाड़ियों और टीम की घोषणा पर अपनी खुशी जताते हुए कहा, “इस पल का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत खास है। हमारे पैरा एथलीट्स असली हीरो हैं, जो अपनी लगन और ताकत से लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। टीम इंडिया की घोषणा और इस जर्सी लॉन्च के साथ उनकी मेहनत, एकता और जुनून का प्रतीक सामने आया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे ग्लोबल मंच पर तिरंगे को और भी चमकाएंगे।”

समारोह में बोलते हुए पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा, “आज का जर्सी लॉन्च और हमारी मज़बूत टीम इंडिया की घोषणा सिर्फ़ एक यूनिफॉर्म पेश करना नहीं है, बल्कि यह हमारे पैरा एथलीट्स के साहस, संकल्प और जज़्बे का उत्सव है। हर खिलाड़ी भारत की हिम्मत और गर्व का प्रतीक है, और हमें पूरा भरोसा है कि यह टीम नई दिल्ली में होने वाली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करेगी।”

अपने विचार साझा करते हुए फ्लैग बियरर और पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट धरमबीर ने कहा, “इस चैम्पियनशिप में भारतीय तिरंगा उठाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। पेरिस का अनुभव मेरे लिए एक सीढ़ी जैसा था, जिसने मुझे और मज़बूत और प्रेरित किया है। अब मैं पहले से कहीं ज़्यादा तैयार हूँ कि अपना सर्वश्रेष्ठ दूँ और पूरे देश को गर्व महसूस कराऊँ। यह नई जर्सी हमारे लिए सिर्फ़ कपड़ा नहीं, बल्कि ढाल की तरह है जो हमारी एकता और जज़्बे की पहचान बनेगी।”

पेरिस पैरालंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली प्रीति पाल ने कहा, “पैरालंपिक में मेडल जीतने के अनुभव ने मुझे सिखाया कि लगातार मेहनत और आत्मविश्वास से कुछ भी संभव है। टीम इंडिया की जर्सी पहनना अपने आप में बहुत गर्व का पल है। इस बार अपने देश की धरती पर खेलना मेरे लिए और भी खास है, और मैं चाहती हूँ कि मेरे खेल से देशभर के नए पैराथलीट को प्रेरणा मिले।”

इस आयोजन में पूरे पैरास्पोर्ट्स समुदाय ने बड़ी उत्सुकता और जोश के साथ हिस्सा लिया। नई जर्सी ने भारत के रंगों और एकता को गर्व से प्रदर्शित किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »