NEW English Version

दलित और गरीब महिला की गुहार– भू-माफ़ियाओं का आतंक बढ़ा, पति लापता

लखनऊ: प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार में भले ही आतंकवादियों पर लगाम लगाने में कामयाबी मिलती नजर आ रही हो, लेकिन भू- माफियाओं के आतंक में कमी आती नहीं दिख रही है। क्योंकि एक भू- माफिया के आतंक के कारण एक गरीब और दलित महिला के पति को इस तरह से लापता कर दिया गया है कि उसके जिन्दा होने या फिर नहीं होने की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

दरअसल, यह मामला दशरया पत्नी झगरू, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, बालापुर, थाना नवाबगंज, तहसील तरबगंज, जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश ) का है जहां (प्रार्थिनी) एक गरीब वृद्ध अनुसूचित जाति (कोरी) की महिला के पति को विपक्षीगण भू-माफिया, बदमाश एवं गिरोहबंद किस्म के व्यक्तियों, जिनका आपराधिक नेटवर्क अंतरप्रांतीय स्तर तक फैला हुआ है, के द्वारा प्रार्थिनी के पति को धोखे एवं गुमराह करके उठा लिया गया है औऱ कहीं गायब कर दिया है।

माफियाओं द्वारा प्रार्थीनी की पूर्व में पट्टे की भूमि का बैनामा गैरकानूनी तरीके से इन माफियाओं ने बिना किसी प्रतिफल के करा लिया और लगभग दो माह से प्रार्थिनी के पति को अपहरण कर या तो हत्या करवा दिया है या फिर बैनामे की वस्तुस्थिति की जांच पूरी होने तक उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा है। जबकि इस संबंध में सरकार बनाम झगरू आदि का मुकदमा माननीय एसडीएम न्यायालय में भी विचाराधीन है। लेकिन सरकार और प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। प्रार्थीनी का कहना है कि जल्द इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई या फिर उनके पति की जानकारी नहीं दी गई तो वे कोई बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगी।

रविन्द्र कुमार मिश्रा
रविन्द्र कुमार मिश्रा
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »