नगरीय सड़को, फुटपाथ व नाले नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराकर जल निकासी व यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ अभियान के तहत नगर निगम द्वारा रोज़ाना सड़को से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाई नगर निगम द्वारा की जा रही है।

सोमवार को सासनी गेट चौराहे से फूल चौराहे तक नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई करते हुए इस क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया।जिसमें नगर निगम ने सख़्ती के साथ अवैध अतिक्रमण को हटाया तथा पैदल चलने वाले नागरिकों एवं दुकानदारों को बड़ी राहत प्रदान की।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने प्रवर्तन दल को कड़े निर्देश जारी किए। आदेशों का पालन करते हुए उप नगर आयुक्त अमित कुमार की निगरानी मे सासनी गेट चौराहे से फूल चौराहे तक अवैध कब्ज़ों, ठेलों, तथा मार्ग बाधक ढांचों को हटाकर क्षेत्र को सुचारु और व्यवस्थित बना दिया।
अभियान के दौरान दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अतिक्रमण के कारण ग्राहकों को बाजार में आने-जाने में कठिनाइयाँ हो रही थीं जिससे व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। नगर निगम की इस सख़्त कार्रवाई से अब बाजार व्यवस्थित रूप से संचालित होगा और नागरिकों को भी सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।