NEW English Version

नगर आयुक्त ने गड्ढा मुक्ति की क़वायद को किया शुरू

बारिश के बाद शहर की सड़कों पर बने गड्ढों से आम नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार को जीटी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण सारसौल फल मंडी से शुरू होकर एटा चुंगी बाईपास होते हुए बोनेर कट तक चला। इस दौरान नगर आयुक्त के साथ लोक निर्माण विभाग, अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम निर्माण विभाग के सिविल इंजीनियर मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग से जीटी रोड के चौड़ीकरण और मरम्मत हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं नुमाइश मैदान निकट मैसर्स पीपीएस बिल्डर और रसलगंज चौराहे के पास मैसर्स मोनिषा कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाई गई सड़कों व फुटपाथों पर निर्माण सामग्री पड़ी होने और जगह-जगह गड्ढे पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के डीजीएम गिरीश कुमार को दोनों ठेकेदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग, स्मार्ट सिटी और नगर निगम इंजीनियरों को साफ निर्देश दिए कि फल मंडी से बोनेर कट तक सड़क को सर्वोच्च प्राथमिकता पर एक हफ्ते के भीतर गड्ढामुक्त कराया जाए। 

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता श्री विजेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि एटा चुंगी फ्लाईओवर से बोनेर कट तक 5.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सीएम ग्रिड योजना में स्वीकृत है, जो वार्ड 05, 09, 12, 17, 22, 36, 57, 58 और 62 को कवर करेगी। नगर आयुक्त ने इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए और साथ ही तब तक संबंधित विभाग को गड्ढा मुक्त कराने के लिए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाना कार्य न केवल जनहित में आवश्यक है, बल्कि माननीय मुख्यमंत्री जी की भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के इंजीनियरों को अगले 7 दिन की डेडलाइन दी गई है निर्धारित अवधि में जीटी रोड के सभी गड्डो को ठीक कराया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »