NEW English Version

इंडिका ईज़ी ने गणेश चतुर्थी के पंडाल एक्टिवेशन्स के दौरान महाराष्ट्र भर में हज़ारों भक्तों को साथ जोड़ा

महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार इस वर्ष अपनी भव्यता के साथ लौटा और इस मौके पर कैविनकेयर के घराने से भारत का नं.1 शैम्पू हेयर कलर ब्रांड (स्रोत: नीलसनआईक्यू रिटेल मेज़रमेंट रिपोर्ट, एमएटी जुलाई 25) इंडिका ईज़ी, सीधे जश्न के बीचोंबीच पहुंचा। राज्य के प्रतिष्ठित गणपति पंडालों में किए गए बड़े स्तर के एक्टिवेशन्स के जरिए ब्रांड ने उपभोक्ताओं से गहरा जुड़ाव बनाया। इस दौरान इंडिका ईज़ी शैम्पू हेयर कलर के 60,000 से अधिक सैशे वितरित किए गए और 10 दिन के इस उत्सव में हज़ारों भक्तों से सीधा संवाद हुआ।

पूणे में इस उत्सव पर दगडूशेठ हलवाई गणपति पंडाल में भक्तों को दर्शन के साथ ‘इंडिका ईज़ी हेयर कलर सैलून का खास अनुभव भी मिला। 28 अगस्त 2025 को शुरू हुआ यह 10-दिवसीय एक्टिवेशन उत्सव का प्रमुख आकर्षण बन गया। इसमें हज़ारों भक्त शामिल हुए और 250 से अधिक उपभोक्ताओं ने लाइव हेयर कलरिंग अनुभव का आनंद लिया। यहाँ लोगों ने स्वयं देखा कि कैसे इंडिका ईज़ी सिर्फ 10 मिनट में गहरा, नैचुरल लुकिंग कलर देता है और बालों को आसानी व आत्मविश्वास से बदल देता है। इसके अलावा, ब्रांड ने 20,000 से अधिक निःशुल्क सैशे भी वितरित किए ताकि उपभोक्ता घर पर भी इस आसान हेयर कलरिंग समाधान का लाभ उठा सकें और परंपरा को आधुनिक आत्म-अभिव्यक्ति के साथ जोड़ सकें।

बिकरदास मारुति चौक, मेन बाजीराव रोड पर हुए एक्टिवेशन ने पूणे में ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत किया। वहीं नागपुर और नासिक में भी जोश देखने को मिला, जहाँ नागपुर के भेंडे लेआउट स्थित आदियोगी पंडाल और नासिक के अशोक स्तंभ स्थित मनाचा राजा में स्टॉल्स लगाए गए। यहाँ पर 40,000 सैशे वितरित किए गए और भीड़ ने पूरे उत्साह से भाग लिया। मुंबई में, ‘मुंबई सेंट्रल चा राजा’ पंडाल पर इंडिका ईज़ी की दमदार ब्रांडिंग ने हज़ारों भक्तों का ध्यान खींचा और एक गहरी छाप छोड़ी।

कुल मिलाकर, इस एक्टिवेशन सीरीज़ ने महाराष्ट्र भर के हज़ारों भक्तों को आकर्षित किया। हर इंटरैक्शन सिर्फ सैंपलिंग नहीं था, बल्कि यह परंपरा और आधुनिक आत्मविश्वास को मिलाने का एक निमंत्रण था, जिसने हेयर कलरिंग को त्योहार का एक आनंदमय और यादगार हिस्सा बना दिया।

इस पहल की सफलता पर कैविनकेयर के पर्सनल केयर डिवीज़न के बिज़नेस हेड, श्री रजत नंदा ने कहा: “गणेश चतुर्थी ने हमें उपभोक्ताओं से पहले कभी न किए गए स्तर पर जुड़ने का अवसर दिया। हमें खुशी है कि हमने महाराष्ट्र भर में  हज़ारों लोगों से जुड़कर इस कैंपेन के दौरान 60,000 से अधिक सैशे वितरित किए। उपभोक्ताओं की जबरदस्त प्रतिक्रिया इस बात को दोहराती है कि इंडिका ईज़ी की मूल पेशकश – सुविधा, किफ़ायत और गुणवत्ता – आज के उपभोक्ताओं के साथ गहराई से जुड़ती है। आत्मविश्वास महसूस करने के लिए सिर्फ 10 मिनट ही काफी हैं, और यह संदेश इस त्योहार के मौसम में हज़ारों घरों तक पहुँचा।”

इंडिका ईज़ी की पकड़ शैम्पू हेयर कलर कैटेगरी में निर्विवाद है। नीलसन के आँकड़े बताते हैं कि ब्रांड 39.3% वैल्यू मार्केट शेयर के साथ अग्रणी है, जो इसके सबसे नज़दीकी प्रतिद्वंद्वी (21%) से लगभग दोगुना है (12 महीने की अवधि में)। यह नेतृत्व और त्योहारों में किए गए एक्टिवेशन्स मिलकर इंडिका ईज़ी को उन महिलाओं की पसंदीदा ब्रांड बनाते हैं जो भरोसेमंद, तेज़ और किफ़ायती हेयर कलर समाधान चाहती हैं।

ब्रांड उपभोक्ताओं तक बेजोड़ पहुँच बनाए रखता है। यह चार शेड्स – नैचुरल ब्लैक, डार्क ब्राउन, बरगंडी और नैचुरल ब्राउन – केवल ₹10, ₹15 और ₹30 की किफ़ायती कीमतों पर उपलब्ध कराता है। त्योहार के मौसम में आकर्षण बढ़ाने के लिए, ब्रांड ने नैचुरल ब्राउन और बरगंडी शेड्स सिर्फ ₹10 में लॉन्च किए हैं।परंपरा की खुशी और आधुनिक सौंदर्य की सुविधा को मिलाकर, इंडिका ईज़ी ने गणेश चतुर्थी पंडालों को ऐसे स्थलों में बदल दिया जहाँ संस्कृति और आत्मविश्वास एकसाथ आए। लाखों सैशे बाँटकर और अनगिनत मुस्कानें बिखेरकर ब्रांड ने साबित कर दिया कि सिर्फ 10 मिनट में उत्सव की तैयारी कहीं भी, कभी भी पूरी हो सकती है।

Muskan Singh

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »