NEW English Version

बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ₹49.89 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है। नगर आयुक्त/सीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रेम प्रकाश मीणा ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का भौतिक सत्यापन करते हुए स्थानीय दुकानदारो से बातचीत भी की।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने विशेष रूप से इस बात पर चिंता जताई कि परिसर के पीछे रघुवीरपुरी रोड की ओर स्थित दुकानों के न हटने के कारण परियोजना में लगातार विलंब हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फायर विभाग की एनओसी प्राप्त करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को कॉम्प्लेक्स में प्रवेश हेतु पृथक एंट्री मार्ग देना अनिवार्य है, जिसके लिए अवरोधक दुकानों को हटाना अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में नगर आयुक्त ने सीएनडीएस की टीम के साथ मौके पर ही संभावित मार्ग का निरीक्षण किया और उपस्थित दुकानदारों से संवाद कर उन्हें जल्द से जल्द स्वयं अपनी दुकानों को हटाने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को बाराद्वारी दुकानदारों को नगर निगम की ओर से अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बारहद्वारी के इन सभी दुकानदारो को नगर निगम के वैंडिंग ज़ोन में स्थापित करने के लिए आवश्यक सुख सुविधाओं सहित स्थान आवंटित करने के लिए भी निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन की इस महत्वपूर्ण परियोजना से न केवल अलीगढ़ शहर को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी बल्कि स्थानीय दुकानदारों को भी रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे। परियोजना में दुकान आवंटन की प्रक्रिया में स्थानीय दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि वे आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस वातावरण में अपने व्यापार को नई दिशा दे सकें।

उन्होंने बताया कि कॉम्प्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर पर 55 और फर्स्ट फ्लोर पर 49 यानी कुल 104 दुकानें तैयार की जा रही हैं, जो पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी। परियोजना के फिनिशिंग कार्य पूर्ण होने के उपरांत इन दुकानों की नीलामी की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएगी। मल्टी लेवल कार पार्किंग की सुविधा से शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स और मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट अलीगढ़ शहर के लिए एक नज़ीर साबित होगा। यह परियोजना आधुनिक शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम है और इसके पूर्ण होने पर न केवल व्यापार को गति मिलेगी बल्कि अलीगढ़ शहर के स्मार्ट सिटी स्वरूप को नई पहचान भी मिलेगी। निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ मुख्य अभियंता वी के सिंह अधिशासी अभियंता विजेंद्र पाल सिंह स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »