NEW English Version

“गंगा स्वछता पखवाड़ा” में अस्सी घाट पर किया स्वच्छता अभियान का आयोजन

जन-जन को स्वच्छता से जुड़ने की अपील, लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वाधान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के तहत शनिवार को नमामि गंगे के द्वारा अस्सी घाट पर गंगा तट की सफाई करके स्वच्छता की अलख जगाई गई। बाढ़ घटने के बाद नमामि गंगे के सदस्यों ने श्रमदान करके अस्सी घाट पर मिट्टी में दबे पॉलिथीन,कपड़े एवं अन्य गंदगियों को बाहर निकाल कर कूड़ेदान तक पहुंचाया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में स्वच्छ गंगा के लिए जन-जन से जुड़ने की अपील की गई।

अस्सी घाट पर उपस्थित नागरिकों सहित पूजन सामग्री विक्रेता, खानपान विक्रेता और घाट पुरोहितों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य गंगा और उनकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए जन सहभागिता और जन जागरूकता लाना है । साथ ही लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक करना है। जिससे लोग जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए उसमें कचरा और पॉलीथिन आदि न डालें । खुद जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें । स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, पीयूष सिंह प्रवीण सिंह, हर्षित सिंह, विधि सिंह, श्लोक सिंह, खुशी सिंह, शिवानी सिंह उपस्थित रहे ।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »