NEW English Version

बेस रिपेयर डिपो, पालम में नोडल टेक्नोलॉजी सेंटर संगोष्ठी – 2025 का आयोजन

बेस रिपेयर डिपो, पालम ने 23 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में नोडल टेक्नोलॉजी सेंटर (एनटीसी) संगोष्ठी-2025 का आयोजन किया। इस संगोष्‍ठी का विषय ‘ब्लैक बॉक्स सिद्धांत को अपनाते हुए रिवर्स इंजीनियरिंग के माध्यम से स्वदेशीकरण’ था । इस संगोष्‍ठी का आयोजन तकनीकी प्रगति में आत्मनिर्भरता और उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में मेंटेनेंस कमांड की पहल अंतर्गत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एयर कमोडोर हर्ष बहल, एयर ऑफिसर कमांडिंग, बेस रिपेयर डिपो, पालम थे।

इस अवसर पर एयर कमोडोर एल श्रीराम, एयर कमोडोर (रडार), वायु सेना मुख्यालय के साथ-साथ शिक्षा जगत और उद्योग जगत के प्रतिष्ठित प्रतिभागी भी मौजूद रहे। आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मंडी और एनएसयूटी के प्रख्यात शिक्षाविदों ने औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ उन तकनीकों के बारे में गहन जानकारी प्रदान की, जिनका देश की ‘आत्मनिर्भरता’ की दिशा में स्वदेशीकरण किया जा सकता है। मुख्य अतिथि ने विशिष्‍ट अतिथि की उपस्थिति में डिपो के स्वदेशीकरण के प्रयासों की उपलब्धियों के दस्‍तावेज ‘एनटीसी कम्पेंडियम -2025’ का विमोचन किया।

संगोष्ठी के अंतर्गत एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिससे औद्योगिक साझेदारों को अपनी तकनीकी क्षमताओं को प्रस्‍तुत करने और भविष्य की स्वदेशीकरण आवश्यकताओं की पहचान हेतु उपयोगकर्ताओं के साथ जुड़ने का एक मंच मिला। इस संगोष्ठी ने शिक्षा जगत और उद्योग जगत के साथ तालमेल के माध्यम से महत्वपूर्ण तकनीकों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के प्रति भारतीय वायु सेना की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया और इस प्रकार राष्ट्रीय रक्षा तैयारियों में योगदान दिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »