NEW English Version

नगर निगम संबंधी व्यापारियों की समस्याओं के लिए हुआ मंथन

मंगलवार को महापौर प्रशांत सिंघल विधायक मुक्ता संजीव राजा व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अलीगढ़ के व्यापारियों व दुकानदारो की नगर निगम संबंधी समस्यों को जानने के लिए कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में विचार विमर्श गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अलीगढ़ के व्यापारियों ने शहर में अतिक्रमण, साफ सफाई, प्लास्टिक उत्पादों, सड़क मरम्मत, जलनिकासी स्ट्रीट लाइट पर बेबाक सुझाव गोष्ठी में रखे।

गोष्ठी में व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का स्वागत किया और सभी व्यपारियों को एकजुट होकर सफ़ाई में सुधार के लिए सहयोग करे। पिछले 6 माह में नगर निगम ने अच्छे कार्य किये है भवनों व दुकानों की परिधि निर्धारित करते हुए निशान लगाए जाएं व फ़ोटोग्राफ़ व वीडियोग्राफी करायी जाए। महापौर व नगर आयुक्त आप संघर्ष करे व्यापारी आपके साथ है,  जवाहर पार्क की स्थिति काफी ख़राब है पुराने शहर की स्थिति ठीक नही है।अमीन निशा में दुकानों के आगे 4 से 5 फुट अतिक्रमण है हटवाया जाए अमीन निशा के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए।

शहर में डेयरी बहुत है इनको शहर से बाहर किया जाए पिछले दिनों डेयरी पर  कार्यवाई सराहनीय है पंचनगरी में पोखर पर डेयरी संचालको ने कब्जा  कर लिया है। प्लास्टिक उत्पादों को ज़ब्त करने वाली टीम का प्रशिक्षण दिया जाए। तहसील से अवैध पार्किंग हटाये जाए, दुकानों के आगे से धकेलो को हटाया जाए, अवैध बेनर पोस्टर को हटाने के साथ बिजली के तारों को भी हटाया जाए, खैर रोड से अतिक्रमण हटाया जाए, मालगोदाम रेल कोच रेस्टोरेंट द्वारा अवैध रुप से वाहन खड़ा कर अतिक्रमण किया जा रहा है, बारहद्वारी घंटाघर की मरम्मत करायी जाए जैसी समस्याओं को महापौर विधायक व नगर आयुक्त के समक्ष रखा।

नगर आयुक्त ने व्यापारियों को बतया कि अगले तीन माह में शहर के 80 प्रतिशत घरों से एकत्रित होगा कचरा, मथुरा बाईपास कचरे से पहाड़ जल्द ख़त्म होगा, 4 ऑटोमेटिक डलाव घर से 40 कचरा पॉइंट समाप्त होने जा रहे है, 64000 स्ट्रीट लाइट का ऑटोमेशन हुआ है प्रदेश में पहला नगर निगम अलीगढ़, जनवरी में सीएम ग्रिड की फेज़ 1 की सभी सड़के बनकर तैयार होगी,  अलीगढ़ में 6 एंटी मार्ग पर स्वागत द्वार बनाया जा रहा है, फेज़ 2 व फेज़ 3 की सीएम ग्रिड की सड़कें अगले 1 साल में पूर्ण होंगे, छोटे छोटे 500 निर्माण कार्य स्वाकृत हुए हैं, 66 नए ट्यूबवेल खुदवाए जा रहे है, शहर में उच्चतम दर्जे के कूड़ेदान बाज़ारो में अगले 15 दिनों से लगाये जायेंगे, अगले 6 माह शहर से बाहर डेयरियों को बाहर किया जाएगा के बारे में विस्तार से व्यापारियों को बताया।

व्यापारियों ने कहा शहर की सुंदरता व स्वच्छता को बदलने के लिए महापौर व नगर आयुक्त के प्रयास सराहनीय है शहर का व्यापारी वर्ग शहर के विकास व शहर की सुंदरता के लिए नगर निगम के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा अलीगढ़ की दिशा व दशा को बदलने के लिए अक्टूबर 2026 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी वर्गों का सहयोग नगर निगम को चाहिए अगले 6 माह बदलता अलीगढ़ सभी को दिखाई।

विधायक शहर श्रीमती मुक्ता राजा ने कहा व्यापारी वर्ग का शोषण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों की छोटी बड़ी समस्याओं का समयान्तर्गत निस्तारण होना चाहिए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने विधायक शहर और महापौर व सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आने वाले साल में अलीगढ़ नगर निगम माननीय जनप्रतिनिधियों के निर्देशन और सभी के सहयोग से अलीगढ़ की स्वच्छता और सुंदरता को नया रूप देने का प्रयास करेगा।

गोष्टी में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब, व्यापारी प्रदीप गंगा अलीगढ मंडल अध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय अमीर निशां व्यापार मंडल से मों आसिफ सत्य प्रकाश प्रजापति जिला उपाध्यक्ष हिंदू महासंघ शैलेंद्र कुमार अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल ललित वार्ष्णेय हनुमान मंदिर सोसायटी महावीर गंज संजय अग्रवाल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि अलीगढ़ मंडल ओमप्रकाश राजाजी पूर्व पार्षद शरद वार्ष्णेय विपिन वार्ष्णेय अशोक मेंटेनेंस कल्याण संघ मनोज कुमार गौरव वार्ष्णेयपवन किराना नितिन काजल संजय शर्मा विशाल गुप्ता राकेश सहाय राजेश भारद्वाज शिवम धुरी राहुल चेतन एड. अनिल राज गुप्ता योगेंद्र कुमार मनीष कुमार अंकित कुमार विमल कुमार कपिल कुमार विकास गुप्ता घनश्याम दास रामबाबू महेश्वरी राहुल कुमार गुप्ता यश गुप्ता हनी अग्रवाल अंकुर शिवाजी अमित कुमार सुशील कुमार वाहिद राजेंद्र कुमार अनिल जलाली मुकेश कुमार नईम अहमद मै.जाकिर मै. नईम मोहित रंजन दीपक हर्षद हिंदू विशाल देशभक्ति नावेद धर्मेंद्र राजेश गर्ग राकेश गुप्ता लीडर कुलदीप सिंह राजा वार्ष्णेय प्रशांत गुप्ता ललित कुमार गौरव वार्ष्णेय सतीश माहेश्वरी संजय वार्ष्णेय कृष्ण गुप्ता अमोद कुमार आलोक प्रताप सिंह हरि किशन अग्रवाल संगीता वार्ष्णेय कृष्णा कुमार नितिन गुप्ता ब्रजेश रोहित वार्ष्णेय राजेश कुमार यश अग्रवाल रवि कुमार आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »