NEW English Version

मैदान हाथ-पैर नहीं मन से जीता जाता है

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग वाराणसी, दिव्यांग प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन, संत नारायण पुनर्वास संस्थान वाराणसी एवं रोटी बैंक वाराणसी के संयोजन से सांसद दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट कंपलेक्स सिगरा, वाराणसी में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें वाराणसी महानगर एवं वाराणसी जिला दिव्यांग क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें वाराणसी महानगर के कप्तान सुबोध राय ने टाँस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी जिला दिव्यांग क्रिकेट टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 117 रन 6 विकेट खोकर बनाया। वाराणसी जिला दिव्यांग क्रिकेट टीम की ओर से संदीप राय ने 29 बाल खेल कर 5 छक्के और 3 चौकों की मदद से सर्वाधिक 52 रन का योगदान दिया, वहीं श्यामसुंदर ने 34 बाल खेलकर 33 रन बनाया। वाराणसी महानगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित पाल ने 4 ओवर में 20 रन खर्च करके 4 विकेट लिया।

मैदान हाथ-पैर नहीं मन से जीता जाता है

जवाब में खेलते हुए वाराणसी महानगर दिव्यांग क्रिकेट टीम ने 4 ओवर 2 बालों में ही 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वाराणसी महानगर टीम की ओर से पंकज ने 23 बाल खेल कर 2 चौकों की मदद से सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया। वाराणसी जिला टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्याम सुंदर ने 4 ओवर में 23 रन खर्च करके 4 विकेट लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा मुख्य अतिथि रूप में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों में अपार संभावनाएं हैं उन्हें सिर्फ अवसर एवं प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। दिव्यांग क्रिकेट कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए एक अवसर के समान है। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट का भविष्य सुनहरा होगा तथा हमारे दिव्यांग क्रिकेटर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करेंगे।

दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ संजय चौरसिया ने से अवसर पर कहा कि काशी के माननीय सांसद व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिव्यांगजनों के प्रति असीम लगाव का प्रतिफल है जो सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य दोनों ही सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए सतत् रूप से प्रयत्नशील हैं जिससे दिव्यांगजनों का सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विकास हो रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत मिश्र, महामंत्री काशी क्षेत्र भाजपा श्री अशोक चौरसिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आरपी सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ राजेश पांडेय, मीडिया प्रभारी डॉ मनोज कुमार तिवारी, रीजनल खेल अधिकारी निर्मला सिंह, सुमित सिंह, मदन मोहन वर्मा, प्रदीप राजभर, भावेश सेठ, प्रदीप सोनी
उपस्थित रहें। कमेंटेटर आशीष सेठ एवं अमूल्य उपाध्याय ने शानदार कमेंट्री किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय चौरसिया तथा डॉ उत्तम ओझा धन्यवाद ज्ञापन ने किया।

डॉ. मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता एआरटी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »