NEW English Version

रतनपुर में स्थापित प्राचीन रौद्र भैरव बाबा का महात्म अनूठा

-11 नवंबर बाबा भैरव नाथ जयंती पर-

रतनपुर में आदिशक्ति महामाया कौमारी शक्तिपीठ के रूप में विराजमान है वहीं उनके रक्षक भैरव नाथ का  का मंदिर बिलासपुर की ओर से मां महामाया मंदिर से तकरीबन ढाई किलोमीटर पहले स्थित है। यह मंदिर सिद्ध तंत्र पीठ श्री काल भैरव मंदिर से विख्यात है। यह बिलासपुर रतनपुर मार्ग में दाहिनी तरफ है। हजारो भक्त भैरव के दर्शन करने और अभीष्ट कामना की पूरी करने आते हैं। लगभग एक हजार वर्ष प्राचीन यह दिव्य एवं भव्य मंदिर दर्शनीय हैं। इसका निर्माण राजा रत्नदेव प्रथम द्वारा  ग्यारहवीं शताब्दी में कराया गया था। यहाँ मूर्ति पहले खुले चबूतरे पर विराजित थी, बाद में मंदिर का निर्माण बाबा ज्ञानगिरी गोसाई ने करवाया।

रतनपुर में स्थापित प्राचीन रौद्र भैरव बाबा का महात्म अनूठा

मंदिर में लगी प्रतिमा कब से है, इसकी कोई जानकारी किसी के पास नही है | ऐसा माना जाता है जब सती का दाहिना स्कंद यहा गिरा तब ही भैरव मूर्ति रक्षक बन यहां स्थापित हो गयी होगी | मां महामाया के दर्शन पश्चात भैरव बाबा के दर्शन करने के बाद ही कौमारी शक्तिपीठ के दर्शन पूर्ण माने जाते हैं। इस मंदिर में स्थापित मूर्ति दस फीट से अधिक ऊंचाई की है। जो निरंतर बढ़ती ही जा रही है। भैरव बाबा का यहाँ रौद्र रूप में मूर्ति विराजित है। यह रौद्र रूप दुष्टों के लिए विनाशक और अपने भक्तो की सुरक्षा के लिए है । बीस भुजाओं में विभिन्न आयुध है और  इनकी प्रतिमा बहुत सारे अलंकरणों से सज्जी हुई है। यहां का सभाग्रह छोटा और संकरा है । यह प्रतीक है की यहाँ प्राचीन काल में सिद्ध योगी, तांत्रिक साधना करने आते होंगे ।

माँ महामाया शक्तिपीठ दर्शन के बाद भैरव के दर्शन करने से शिव पार्वती की अपार कृपा की प्राप्ति होती है । मानसिक और शारीरिक कष्ट दूर होते हैं।आपके मनोरथ पूरे होते हैं। जादू मंत्र, भुत प्रेत दोष दूर होते हैं।इस मंदिर में भैरव जयंती (कालाष्टमी) और अन्य भैरव पूजा के दिन में कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाते है !यहां पूजा पाठ हवन यज्ञ का कार्य चलता ही रहता है !यहाँ जनकल्याण के कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाती है !पिछले कई वर्षो से भैरव जन्मोत्सव पर सामूहिक विवाह करवाए जा रहे है | साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण चिकित्सक द्वारा समय समय पर होता रहता है!    

यहाँ विराजित भैरव सहित अन्य मंदिरों में तैयारियां शुरु हो गई हैं। हनुमान जी की तरह भैरवजी की प्रतिमा पर भी सिंदूर का चोला अर्पित किया जाता है। मूंग व उड़द की दाल के मंगौड़े, इमरती, कचौड़ी का भोग अर्पित होता है। भैरव अष्टमी के साथ छप्पन भोग व भंडारों का भी आयोजन किया जाएगा।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सिद्ध तंत्र अधिष्ठाता श्री भैरव जन्माष्टमी की पावन अवसर पर भारतीय सनातन संस्कृति धर्म रक्षा, गौरक्षा, विश्व व जन कल्याण हेतु रुद्र महायज्ञ यज्ञ, श्री भैरव जयंती महोत्सव एवं राम लीला का भव्य आयोजन रतनपुर में किया जा रहा है।श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मंदिर परिवार ने बताया कि यज्ञ, महोत्सव में मंगलवार 11 नवंबर को कलश यात्रा, पंचाग पूजन के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा।

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। भगवान शिव के उग्र अवतार यानी भैरव बाबा का ध्यान करें। सूर्य देव को अर्घ्य दें। पूजा कक्ष की सफाई अच्छी तरह से करें। भगवान काल भैरव की एक प्रतिमा स्थापित करें। उन्हें चंदन का तिलक लगाएं!फूल-माला अर्पित करें। मीठी रोटी और हलवे का भोग लगाएं। कालभैरव अष्टकम और मंत्रों का पाठ करें। आरती से पूजा को पूरी करें। शंखनाद करें। भगवान कालभैरव का आशीर्वाद लें। शाम को भी विधिपूर्वक काल भैरव जी की पूजा करें।मंदिर जाएं और चौमुखी दीपक जलाएं। गरीबों को भोजन खिलाएं। तामसिक चीजों से परहेज करें। कुत्तों को मीठी रोटी खिलाएं। ऐसा करने से भैरव बाबा की कृपा प्राप्त होगी।काल भैरव का पूजन मंत्र इस प्रकार है-

ॐ काल भैरवाय नमः।।
ॐ हं षंनंगं कंसं खं महाकाल भैरवाय नमः ।।
ॐ ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय हीं।।

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »