NEW English Version

डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज में Qspider प्लेसमेंट ड्राइव सफल

डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय, सोयेपुर, लालपुर, वाराणसी ने अपने विद्यार्थियों के लिए करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रतिष्ठित आईटी प्रशिक्षण और प्लेसमेंट प्रदाता कंपनी Qspider ने महाविद्यालय में ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया। यह ड्राइव विशेष रूप से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी छात्रों को उद्योग जगत में प्रवेश का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक शाखाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें एम.एससी (M.Sc.), बी.एससी (B.Sc.), और बी.सी.ए (BCA) के विद्यार्थियों को अपने कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिला।
पूरी चयन प्रक्रिया को तीन प्रमुख चरणों में विभाजित किया गया था। ऑनलाइन असेसमेंट,समूह चर्चा,साक्षात्कार ।

प्रारंभिक चरण में छात्रों के संचार कौशल और टीमवर्क क्षमता का आकलन किया गया।समूह चर्चा में सफल रहे छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया। प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद, कुल 24 छात्र साक्षात्कार चरण तक पहुंचे। गहन मूल्यांकन और कंपनी की आवश्यकताओं के आधार पर, अंततः 7 योग्य विद्यार्थियों का चयन Qspider कंपनी में विभिन्न पदों के लिए किया गया। यह सफलता महाविद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता और उद्योग के लिए उनकी तैयारी को दर्शाती है।

इस प्लेसमेंट ड्राइव का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि छात्रों को Qspider कंपनी के प्रतिनिधियों सुश्री खुशबू दिवाकर एवं सुश्री शुप्रजा के साथ सीधे बातचीत करने का अवसर मिला। इस संवाद सत्र में छात्रों ने कंपनी की कार्य संस्कृति, तकनीकी आवश्यकताओं और उपलब्ध नौकरी के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की, जिसने उनके करियर विकल्पों को स्पष्ट करने में सहायता की।

महाविद्यालय के प्लेसमेंट इंचार्ज, डॉ. संदीप कुमार राय ने Qspider कंपनी की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “इस तरह के कैंपस प्लेसमेंट छात्रों के करियर निर्माण में सहायक साबित होते हैं और उन्हें सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का मौका देते हैं।”

महाविद्यालय के प्रबंधक श्री नागेश्वर सिंह, प्रशासक श्री संजीव सिंह और प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह ने चयनित छात्रों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और समर्पण से कंपनी और महाविद्यालय दोनों का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी चयनित छात्रों- लिपाक्षी सिंह (एम एस सी,बायोटेक), अदिति सिंह (बीएस सी, सी एस), अपूर्वा तिवारी (बीसीए), सुचिता मौर्या (बीसीए), वैभवी मिश्रा (बीसीए), जस्मिता श्रीवास्तव (बीसीए), सायना वर्मा (बीसीए) को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।

कार्यक्रम में विज्ञान संकाय की अध्यक्ष डॉ. ज्योति सिंह एवं बीसीए विभागाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार दुबे की उपस्थिति रही।
यह प्लेसमेंट ड्राइव डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय और उद्योग जगत के बीच मजबूत होते संबंधों का प्रमाण है, जो छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »