NEW English Version

माघ मेला-2026 की तैयारियों के तहत महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे का प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशनों का गहन निरीक्षण

वाराणसी: महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय वोरवणकर ने माघ मेला-2026 के परिप्रेक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक / वाराणसी श्री आशीष जैन सहित वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ प्रयागराज रामबाग एवं झूसी रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के प्रथम चरण में महाप्रबंधक श्री उदय वोरवणकर ने प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं यथा-प्लेटफार्म, यात्री आश्रय स्थल, पैदल उपरिगामी पुल, प्रतीक्षालय, वाटर बूथ, यूटीएस एवं पी.आर.एस. टिकट काउंटरों, स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, निकास एवं प्रवेश मार्ग, परिचालनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट बिक्री के विषय में संज्ञान लिया। उन्होंने यात्रियों को रेल वन ऐप के माध्यम से टिकट लेने के लिये प्रेरित करने हेतु कर्मचारियों को निर्देश दिया। इसके पश्चात उन्होंने माघ मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयाराज रामबाग स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में महाकुम्भ मेले के दौरान निर्मित यात्री आश्रय स्थलों के साफ-सफाई एवं उनके प्रसाधन, वॉटर बूथ, टिकट काउंटर आदि का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही माघ मेला यात्रियों की सुरक्षा हेतु, यात्री आश्रय स्थलों, प्रवेश एवं निकास मार्गो एवं टिकट काउंटरों पर सी.सी.टी.वी. कैमरों से निगरानी हेतु पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया, साथ ही माघ मेला के दौरान यात्रियों की संख्या में अनुमानित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर एवं पैसेंजर होल्डिंग एरिया की साफ-सफाई, सुरक्षा तथा भीड़ के प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम करने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात महाप्रबंधक ने झूसी  रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, मेला यात्रियों की सुख सुविधा, दैनिक यात्रियों हेतु निर्बाध आवागमन तथा स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए किये जा रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैसेंजर होल्डिंग एरिया में कचरा प्रबंधन करने एवं सर्कुलेटिंग एरिया में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए  निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने माघ मेला यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए किये गए व्यापक व्यवस्थाओं और तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। महाप्रबंधक श्री उदय वोरवणकर ने झूसी स्टेशन पर अन्य क्षेत्रीय रेलों से आये रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को निर्देश दिया की रेल यात्रियों तथा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु तत्पर रहते हुए अपने कार्यों की कुशलतापूर्वक सम्पन्न करें।

महाप्रबंधक ने मण्डल रेल प्रबंधक/वाराणसी एवं वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ माघ मेला के दौरान मेला विशेष गाड़ियों के संचालन हेतु रेक की व्यवस्था, वाशिंग लाइन, बैरीकेडिंग, कर्मचारियों के इंतजाम, भीड़ प्रबंधन एवं किसी भी आपात स्थिति के समय आपदा प्रबंधन पर परिचर्चा कर समुचित कार्य योजना तैयार करने एवं उन सभी का अनुपालन करने का निर्देश दिया। पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »