NEW English Version

वाराणसी मंडल पर सेवानिवृत्त होने वाले 28 कर्मचारियों को उनके समापक का भुगतान तथा सेवानिर्वृती के बाद रिक्त 10 पदों पर पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई

वाराणसी;  अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) श्री अशोक कुमार वर्मा  की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में वर्ष के अंतिम दिन दिनांक 31 दिसम्बर, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 28 कर्मचारियों को  मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया ।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री वीरेन्द्र यादव, यूनियन के पदाधिकारी समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।

इस अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) श्री अशोक कुमार वर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की लम्बी और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि आपको कोई समस्या होती है तो मंडल कार्यालय आपके लिए सदैव खुला है और हम आपकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे । सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि अब आप रेल कार्यों से निर्वृत होकर अपने परिवार और समाज को अपना बचा हुआ  समय  देवें ।

   अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) ने बताया की मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन एवं मेहनत से कर्मचारियों की सेवानिर्वृती के दिन ही उनके रिक्त पद पर वरिष्ठता क्रम में आ रहे कर्मचारी को पदोन्नति पत्र सेवानिर्वृत होने वाले कर्मचारियों से दिलवाया गया है।

1. श्री प्रमोद कुमार, वाणिज्य अधीक्षक/बनारस के रिक्त पद पर श्री मुकेश कुमार माँझी को पदोन्नत किया गया है।

2. श्री विनोद कुमार राय, मुख्य टिकिट निरीक्षक/वाराणसी के रिक्त पद पर श्री हरिवंश यादव को पदोन्नत किया गया है।

3. श्री रामानन्द, वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा के रिक्त पद पर श्री भगवान राम को पदोन्नत किया गया है।

4. श्री अतिस प्रसाद, वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा के रिक्त पद पर  श्री सुनील कुमार को पदोन्नत किया गया है।

5. श्री सुरेन्द्र कुमार चौधरी, वरिष्ठ तकनीशियन/औड़ीहार के रिक्त पद पर श्री बंटी कुमार को पदोन्नत किया गया है।

6. श्री विश्वनाथ मण्डल, वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा के रिक्त पद पर श्रीमती हौसिला देवी को पदोन्नत किया गया है।

7. श्री अमरजीत सिंह, मुख्य टेलीफोन आपरेटर/वाराणसी के रिक्त पद पर श्री अभिजीत कौशिक को पदोन्नत किया गया है।

8. श्री अवध किशोर साह, वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा के रिक्त पद पर श्री विद्याभूषण तिवारी को पदोन्नत किया गया है।

9. श्री हीरालाल, ट्रैकमेंटेनर-।।/ माधोसिंह के रिक्त पद पर श्री सुनील यादव को पदोन्नत किया गया है।

10. श्री मन्टू केरकेट्टा, ट्रैकमेंटेनर-।।/वाराणसी के रिक्त पद पर – श्री बीरबल मण्डल को पदोन्नति दी गई है ।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) ने  सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान, पीपीओ, मेडिकल कार्ड प्रदान एवं माला पहनाकर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया ।

इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र, पी.पी.ओ , डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें । उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आप के किसी भी तरह की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा।

Orpat OEH-1220 2000-Watt Fan Heater (White)13%
₹1,295.00 (₹1,295.00 / count)

31 दिसम्बर, 2025 को वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कमर्चारियों में सर्व श्री प्रमोद कुमार, वाणिज्य अधीक्षक/बनारस, विनोद कुमार राय, मुख्य टिकिट निरीक्षक/वाराणसी,संगीता श्रीवास्तव/वोटिंग रूम बेयरा/बलिया,कृपाशंकर राम/ट्रेन मैनेजर/मऊ,रामकरन सिंह/ट्रेन मैनेजर/गोरखपुर,लल्लन प्रसाद/ट्रेन मैनेजर/छपरा,अशोक कुमार श्रीवास्तव/मुख्य कंट्रोलर/वाराणसी,आनंद कुमार यादव/पॉइंट्स मैन/सलेमपुर,दीनानाथ प्रसाद/मुख्य कार्यालय अधीक्षक/छपरा,अशोक कुमार/इंजन क्लीनर/वाराणसी सिटी,रमन राम/कुक/बनारस, रामानन्द/ वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा,छोटकन राम/जैनिटर/छपरा, अतिस प्रसाद/ वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा, सुरेन्द्र कुमार चौधरी/वरिष्ठ तकनीशियन/औड़ीहार, संतोष कुमार मिश्रा/सहायक कैरेज/बनारस,विश्वनाथ मण्डल/ वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा, व्यास यादव/सिगनल मेंटेनर/मऊ, बी आर रावत/हेल्पर/बलिया,राणाप्रताप सिंह/हेल्पर/मऊ,धनराज/हेल्पर/वाराणसी,अमरजीत सिंह/ मुख्य टेलीफोन आपरेटर/वाराणसी, अवध किशोर साह/वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा,मुकेश राम/सफाईवाला/छपरा,गुजरती देवी/सफाई वाला/वाराणसी,हरिशरण/ट्रैक मेंटेनर/कप्तानगंज, हीरालाल/ट्रैकमेंटेनर-।।/ माधोसिंह,मन्टू केरकेट्टा, ट्रैकमेंटेनर-।।/वाराणसी आदि कर्मचारी शामिल थे। अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »