NEW English Version

प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच में रेलवे सुऱक्षा बल ने इंजीनियरिंग विभाग को हराकर ख़िताब अपने नाम किया

वाराणसी; मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देशन में एवं मंडल क्रीडा अधिकारी श्री  बालेन्द्र  पॉल के नेतृत्व में पूर्वोत्तर  रेलवे लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय टी-20  क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज 31 दिसम्बर,2025 को  रेल सुरक्षा बल और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया । रेलवे  सुरक्षा बल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए । रेल सुरक्षा बल की तरफ से रामप्रवेश यादव ने 39 बाल पर तीन चौके की मदद से 29 रन, राजेश सिंह ने 19 बाल पर तीन चौके और छक्के की मदद से 27 रन,जावेद ने 10 बाल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन ,गिरजेश विश्वकर्मा ने 11 बाल पर दो चौके में से 14 रन तथा शेषनाथ यादव ने 11 बाल पर एक चौके की मदद  से 11 रन बनाए ।इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से अश्वनी कुमार ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट, अजीत तिवारी ने चार ओवर में  34 रन देकर दो विकेट, सुभाष यादव ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए तथा विजय को एक विकेट प्राप्त हुआ ।137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजीनियरिंग विभाग ने काफी अच्छी शुरुआत कीअजीत तिवारी ने 28 बाल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन, सुभाष यादव ने 30 बाल पर पांच चौकेऔर दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद इंजीनियरिंग विभाग के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और  पूरी टीम19.1 ओवर में 122 रन बनाकर आउट हो गई सुरेन्द्र ने 16 और ऋषभ ने 10 रन बनाए।रेल सुरक्षा बल की टीम ने 14 रनों से मैच जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली ।रेल सुरक्षा बल की तरफ सेसंतोष यादव ने 10 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट तथा रामप्रवेश यादव ने 3.1 ओवर में 21 रन देकर हैट्रिक सहित चार विकेट लिए सुमित खरवार को एक विकेट प्राप्त हुआ । आज के मुख्य अतिथिअपर मंडल रेल प प्रबंधक ऑपरेशनअशोक कुमार वर्मा के द्वाराविजेता रेल सुरक्षा बल और उपविजेता इंजीनियरिंग विभाग को ट्रॉफी प्रदान की गई । आज के मैन ऑफ द मैच रेल सुरक्षा बल के रामप्रवेश यादव रहे इसके अतिरिक्त मैन आफ दी  सीरीज का पुरस्कार भी रामप्रवेश यादव ने अपने नाम कर लिया ।

इसके साथ ही वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह को अंतर विभागीय T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का बेस्ट बैट्समैन  और कार्मिक विभाग के भरगेंद्र  प्रताप सिंह को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया  ।क्रिकेट के आतीरिक्त दिनांक 11 और 12 दिसंबर को आयोजित की गई अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगितातथा 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की गई अंतर विभागीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भी पुरस्कार वितरण अपर मंडल रेल प्रबंधक(आप) श्री अशोक कुमार वर्मा के द्वारा  किया गया ।वॉलीबॉल में रेल सुरक्षा बल की टीम विजेता और वाणिज्य विभाग की टीम उप विजेता रही,बैडमिंटन में विद्युत  ऑपरेशन विजेता और विद्युत सामान्य की टीम को उप विजेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ । टेबल टेनिस मे वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-2 श्री  यशवीर सिंह,मंडल विद्युत इंजीनियर/TRD श्री सौरभ राठौर और मंडल विद्युत इंजीनियर/कोचिंग  श्री दीपक यादव की टीम विजेता एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह तथा मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री पुष्पेन्द्र बैस की जोड़ी को उप विजेता का पुरस्कार अपर मण्डल रेल प्रबंधक (आप) अशोक कुमार वर्मा द्वारा समारोह में प्रदान किया गया।

अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »