NEW English Version

नए साल में स्वच्छ बनेंगे शहर के बाज़ार-नगर निगम ने शुरू किया स्वच्छ बाज़ार अभियान

महापौर व नगर आयुक्त ने नगर के बाज़ारो को स्वच्छ बनाने के लिए व्यपारियो व नागरिकों से मंगा सहयोग -महापौर नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर अधीनस्थ को दिए निर्देश

5 जनवरी से शुरू चरणबद्ध बाजारों, वेंडिंग जोनों, सार्वजनिक स्थलों, नालों एवं नालियों की साफ-सफाई के साथ होगा अभियान

अलीगढ़ : शहर की सफाई व्यवस्था को बदलने का बीड़ा उठाएं महापौर और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा नगर के प्रमुख बाजारों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने और  सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 5 जनवरी, 2026 से  स्वच्छ बाज़ार अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से अभियान की शुरुआत के क्रम में निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को व्यापक रूप से अभियान को 5 जनवरी से शुरू करने की निर्देश दिए हैं।

अभियान के संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ बाजार अभियान प्रारंभ किया जा रहा है अभियान दिनांक 05 जनवरी 2026 से चरणबद्ध संचालित किया जाएगा जिसका उद्देश्य बाजारों, वेंडिंग जोनों, सार्वजनिक स्थलों, नालों एवं नालियों, सड़क व फुटपाथ की साफ-सफाई सुनिश्चित करना तथा बाज़ारो व प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण एवं गंदगी मुक्त बनाना है।

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर को 4 जोनों में विभाजित करते हुए 30 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में जनजागरूकता समझाना एवं चेतावनी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बाजारों वेंडिंग जोनों, व्यावसायिक क्षेत्रों एवं घनी आबादी वाले स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण नालों-नालियों की सफाई तथा अतिक्रमण की स्थिति का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। दुकानदारों ठेला-फड़ व्यवसायियों एवं नागरिकों को गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण डस्टबिन के अनिवार्य उपयोग एवं कचरे को केवल नगर निगम की डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहनों को देने के लिए जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दूसरे  चरण में नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान साफ-सफाई में लापरवाही सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैलाने नालों-नालियों में अपशिष्ट डालने तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान जुर्माना एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Orpat OEH-1220 2000-Watt Fan Heater (White)13%
₹1,295.00 (₹1,295.00 / count)

महापौर व नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और शहर की स्वच्छता से समझौता करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा

सभी अधिकारी स्वच्छता निरीक्षकों तथा प्रवर्तन दलों को आपसी समन्वय के साथ फील्ड में सक्रिय रहते हुए अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गयी है। नाले-नालियों की नियमित सफाई से जलभराव दुर्गंध एवं संक्रामक रोगों की संभावना को कम किया जा सकेगा। साथ ही अतिक्रमण हटाने से यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता व सुंदरता में वृद्धि होगी। 

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा

शहर को अतिक्रमण मुक्त व स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम के साथ साथ सभी शहर वासियों और व्यापारी बंधुओ की भी है शहर वासियों के सहयोग के बिना शहर की स्वच्छता को बेहतर व शहर को अतिक्रमण मुक्त नहीं बनाया जा सकता सभी व्यापारी बंधुओ और नागरिकों से अनुरोध है कि इस विशेष अभियान में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »