NEW English Version

शहर के ड्रैनेज सिस्टम को प्रभावी बनाने के कवायद हुई तेज़- मार्च में छर्रा अड्डा, कालीदह पोखर, महेंद्र नगर के आस पास स्मार्ट ड्रैनेज सिस्टम की मिलेगी सौग़ात

नगर आयुक्त/सीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रेम प्रकाश मीणा ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से शहर को जलभराव से निजात दिलाने की बहुप्रतीक्षित ड्रेनेज सिस्टम परियोजना के अंतर्गत छर्रा अड्डा, पला और कालीदह पोखर क्षेत्र में सम्पवेल निर्माण व राइजिंग मेन डालने का कार्य निरीक्षण करते हुए सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक व ठेकेदार को दो टूक लफ्जों में मार्च 2026 तक प्रत्येक दशा में दोनों स्थान पर परियोजना को कंप्लीट करने डेडलाइन निर्धारित की है।

 शुक्रवार को नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता वी.के. सिंह, अधिशासी अभियंता बिजेन्द्र पाल सिंह व स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों के साथ  छर्रा अड्डा पुल के नीचे सीएनडीएस द्वारा निर्माणाधीन 130 एमएलडी क्षमता के सम्पवेल और कालीदह पोखर के पास 8.64 एमएलडी क्षमता के सम्पवेल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का भी मौके पर सत्यापन किया।

जलनिकासी के समय में होगा रिकॉर्ड बदलाव

नगर आयुक्त ने बताया कि इन दोनों नए पम्पिंग स्टेशनों के क्रियाशील होने से जलनिकासी के समय में रिकॉर्ड बदलाव आएगा। जहाँ अब तक पहले छर्रा अड्डा की 10 एमएलडी की क्षमता से जलनिकासी होती थी अब बढ़ाकर 130 एमएलडी हो जाएगी वहीं कालीदह की पहले 0.5 एमएलडी की क्षमता से जलनिकासी होती थी बढ़कर 8 एमएलडी जल निकासी की क्षमता हो जाएगी। निश्चित रूप से इन दोनों पंपिंग स्टेशनों की वजह से जल निकासी में बड़ा सुधार आएगा जहां दो से तीन दिन तक जल भराव की समस्या से नागरिक परेशान होते थे वहीं अब बारिश में दो से 3 घंटे में इन दोनों पंपिंग स्टेशन के आसपास के जल भराव के परंपरागत क्षेत्र से जल निकासी सम्भव हो सकेगी।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना के सभी मार्च 2026 तक हर हाल में पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 अंतिम डेडलाइन है। छर्रा अड्डा और कालीदह में निर्मित होने वाले सम्पवेल क्रियाशील होने के बाद इन दोनों क्षेत्र में बरसों पुरानी जल भराव की समस्या में सुधार होगा और नागरिकों को निश्चित रूप से राहत मिलेगी।

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री का प्रतिदिन भौतिक सत्यापन किया जाए तथा प्रत्येक साइट का सुबह और शाम दो बार निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही संबंधित ठेकेदारों को भी समयसीमा का कड़ाई से पालन करने और मानक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »