NEW English Version

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर नगर निगम ने चलाया विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना की ऐतिहासिक स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं विकासात्मक उपलब्धियों को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से त्रिदिवसीय (24-26 जनवरी के मध्य) आयोजनों के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाये जाने के क्रम में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर की 16 मलिन बस्तियों में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार को विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान के तहत मलिन बस्ती वार्ड संख्या 48 भगवान गढी के मोहल्ला रामनगर वार्ड संख्या 79 कबीर कॉलोनी में मोहल्ला शहंशाहबाद वार्ड 82 चंदनियां वार्ड 22 डोरी नगर,वार्ड 28 गंभीरपुरा, वार्ड 04 सराय गढ़ी,वार्ड 13 नुनेर गेट,वार्ड 29 सराय मियां वार्ड 21 शनिचरी पेंठ वार्ड 31 नई बस्ती,दोदपुर में अभियान चलाया गया अभियान के दौरान इन मलिन बस्तियों में नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी स्वच्छता एवं खाद निरीक्षकों ने घर-घर जाकर लोगों को नगर विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं स्वच्छ भारत मिशन पूरा प्राधिकरण प्लास्टिक का उपयोग न करने के बारे में लोगों को जागरूक किया।

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच के पास नगर निगम अलीगढ़ द्वारा अलीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई इस प्रदर्शनी में शहर के नागरिकों ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किए गए कार्यो व महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अचल ताल, स्मार्ट रोड, कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर, बाराद्वारी मल्टीलेवल कार पार्किंग आदि का अवलोकन किया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर निरंतर अग्रसर हो रहा है नगर निगम अलीगढ़ द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता के प्रति लोगों के व्यवहार परिवर्तन, लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »