NEW English Version

नगर आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों संग आगरा रोड, पवन जैन वाली गली, आवास विकास कालोनी का किया निरीक्षण

सोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के क्रम में आगरा रोड, पवन जैन वाली गली व स्काई टॉवर के निवासियों की शिकायती पत्रो का संज्ञान लेते हुए स्वयं समस्याओं का स्थानीय नागरिकों व जैन समाज सेवा समिति पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने पवन जैन वाली गली, बाबू लाल जैन इंटर कालेज रोड, आवास विकास कालोनी मुख्य आगरा रोड का पैदल घूमते हुए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने आगरा रोड पर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए अतिक्रमण हटाये जाने, खिरनी गेट पुलिस चौकी के पास कचरा पॉइंट को विलोपित करने, स्काई टॉवर रोड पर स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था करने, शिवाजी पार्क में आवश्यक निर्माण मरम्मत कार्य कराये जाने व पवन जैन वाली गली के निर्माण हेतु तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में जैन समाज सेवा समिति ने नगर आयुक्त को कृष्णापुरी रोड का का निरीक्षण कराया ,बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज के सामने जलभराव की स्थिति से अवगत कराया बच्चों ,स्थानीय निवासी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है,आगरा रोड ,कमल कुमार जैन ट्रस्ट के सामने, स्काई टावर, बरगद बाटीका का रोड पर गड्ढे होने, स्ट्रीट लाइट न होने अंधेरा रहता है जैन समाज ने गर्मजोशी से स्वागत एवं आभार व्यक्त किया ।

निरीक्षण में मुख्य अभियंता वी.के. सिंह अधिशासी अभियंता लाइट अजय कुमार सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक बिशन सिंह, स्टेनो देश दीपक, मीडिया सहायक अहसान रब, राजीव जैन ,अरुण कुमार जैन,शरद जैन,मुनेश जैन,मयंक जैन ,सौरभ जैन पांड्या,नीरज जैन ,नरेश जैन, ज्ञानेंद्र जैन,हेमंत जैन,सुनील जैन,विनय जैन उपस्थित रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »